scriptअंतरिक्ष में घूमने से देश खुशहाल नहीं होगा : अखिलेश यादव | Patrika News
लखनऊ

अंतरिक्ष में घूमने से देश खुशहाल नहीं होगा : अखिलेश यादव

5 Photos
6 years ago
1/5

इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया तो वहीं उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला साथ ही पीएम मोदी के 2022 तक भारतीय के अंतरिक्ष जाने के दावे पर भी कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए न जाने कितने लोगों ने अपना बलिदान दिया। आज हम उन सभी लोगों को याद करते हैं, जिनकी वजह से हमें आजादी मिली। उन्होंने कहा कि ये हमारी और आपकी जिम्मेदारी है कि जिन सपनों को लेकर आजादी की लड़ाई लड़ी गई, उन्हें पूरा करें।

2/5

Akhilesh Yadav ने कहा कि मुझे खुशी है इस बात की कि आज प्रधानमंत्री ने दोबारा संकल्प लिया है कि हम सामाजिक न्याय दिलाने का काम करेंगे, लेकिन सिर्फ कह देने से सामाजिक न्याय नहीं मिलेगा। अभी तक तो हमारे लोगों की गिनती ही नहीं हुई है। जब तक हमारी गिनती नही होती, तब तक हमें सामाजिक न्याय नहीं मिल सकता।

3/5

अखिलेश ने कहा कि पैदावार के बारे में कहा गया कि देश में एमएसपी लागू है, लेकिन एमएसपी कैसे मिलेगी, ये कोई नहीं जानता। बिना एमएसपी के किसान खुशहाल नहीं हो सकता। आज हमारा देश जहां पर खड़ा है, उससे कहीं आगे उसे होना चाहिए था, लेकिन गलत नीतियों की वजह से हम नहीं पहुंच पाए हैं।

4/5

आज पीएम मोदी ने लाल किले से कहा था कि मुझे यह घोषणा करने में प्रसन्नता हो रही है कि 2022 तक, 75 वें स्वतंत्रता वर्ष में हम एक मानव अंतरिक्ष मिशन की योजना बना रहे हैं। हम 2022 या उससे पहले तक भारतीय को अंतरिक्ष में भेजेंगे। इस पर कटाक्ष करते हुए Akhilesh Yadav ने कहा कि एक-दो लोग अंतरिक्ष में घूम आएं तो उससे देश हमारा खुशहाल नहीं होगा।

5/5

दुनिया में कहा जाता है कि आध्यात्म में सबसे आगे हमारा देश है। एक तरफ हम दुनिया को बताएं कि पूरी दुनिया एक परिवार है। हमारे जींस एक हैं। वहीं अगर हम अपनी धरती पर भेदभाव करें तो शायद हमारा देश खुशहाल नहीं हो सकता। इस अवसर पर पार्टी दफ्तर में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। अखिलेश यादव के साथ नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद अहमद हसन, नेता प्रतिपक्ष विधान सभा रामगोविन्द चौधरी, सपा मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.