scriptअखिलेश का मेनका व वरुण गांधी पर बड़ा हमला, कहा- क्या ऐसे फ़ेल हुए लोग पास हो जाते हैं | Akhilesh yadav big attack on Maneka and Varun gandhi | Patrika News

अखिलेश का मेनका व वरुण गांधी पर बड़ा हमला, कहा- क्या ऐसे फ़ेल हुए लोग पास हो जाते हैं

locationलखनऊPublished: Apr 12, 2019 11:15:35 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

समाजवादी पार्टी ने आखिरकार आज पहली बार भाजपा पीलीभीत से सांसद मेनका गांधी व सुल्तानपुर सांसद वरुण गांधी पर जमकर निशाना साधा।

Akhilesh Maneka Varun

Akhilesh Maneka Varun

लखनऊ. समाजवादी पार्टी ने आखिरकार आज पहली बार भाजपा पीलीभीत से सांसद मेनका गांधी व सुल्तानपुर से सांसद वरुण गांधी पर जमकर निशाना साधा। चुनावी सीजन में नेता लगातार एक-दूसरे पर जोरदार हमला कर रहे हैं। मां-बेटे मेनका गांधी व वरुण गांधी भी विपक्ष पर इन दिनों खूब शब्दबाण चला रहे हैं। वहीं अखिलेश यादव ने भी जवाबी हमला किया है और पूछा है कि क्या स्कूल की अदला-बदली से फ़ेल हुए लोग पास हो जाते हैं? गौरतलब है कि मेनका गांधी व वरुण गांधी की सीटों की भाजपा ने इस आम चुनाव में अदला-बदली की है। मेनका गांधी को उनके बेटे के संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर से चुनावी मैदान में उतारा गया है। तो वहीं वरुण को मेनका गांधी की संसदीय सीट पीलीभीत से टिकट दिया गया है।
ये भी पढ़ें- यूपी में यहां बाटे जा रहे थे शादी के कार्ड, लोगों ने पढ़ा तो उड़ गए होश, लिखा था- इस पार्टी को करें वोट

अखिलेश ने कहा यह-

अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिय ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि ‘विकास’ पूछ रहा है: अरे भई कभी सुना है कि स्कूल की अदला-बदली से फ़ेल हुए लोग पास हो जाते हैं? भाजपा पीलीभीत और सुल्तानपुर के प्रत्याशियों की अदला-बदली से ये नामुमकिन को मुमकिन करना चाहती है, लेकिन इस बार दोनों जगह की जनता हेड मास्टर बनके इनको स्कूल से बाहर करने के लिए तैयार बैठी है।
https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1116686485409996800?ref_src=twsrc%5Etfw

ट्रेंडिंग वीडियो