अखिलेश यादव ने किया पलटवार- शनिवार को इस पर पलटवार करते हुए सपा मुखिया अखिलेश ने सीएम योगी को बताया कि सच्चा राजधर्म क्या है। उन्होंने उन्नाव गैंगरेप कांड का भी जिक्र किया जिसमें पीड़िता की पिता की हत्या कर दी गई थी। अखिलेश यादव ने कहा, “मुख्यमंत्री के लिए हर पिता ‘पितातुल्य’ होना चाहिए, उन्नाव की बलात्कार-पीड़िता का वो बेबस पिता भी जिसको उनकी पुलिस ने मार-मार कर मार डाला। इसी प्रकार हर पुत्री ‘पुत्रीतुल्य’ होनी चाहिए, वो पुत्री भी जिसे काला झंडा दिखाने पर जेल की काल कोठरी में डाला गया। यही सच्चा राजधर्म है।”
भाजपा उठा रही फायदा! साफ तौर पर समाजवादी पार्टी में छिड़ी जंग को सियासी रूप देने में लग गई है। इससे पहले केशव प्रसाद मौर्या, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडे, नरेश अग्रवाल जैसे कई दिगग्ज शिवपाल के पक्ष में बयान दे चुके हैं। इससे यह भी अटकलें निकाली जा रही हैं कि शिवपाल का रुख भाजपा के प्रति नम्र हो सकता है। शिवपाल हाल ही में बिना उनकी मदद के सरकार न बनने का ऐलान कर चुके है। ऐसे में यह संभव है कि भाजपा भी उनके विकल्प में शामिल हैं।