scriptभाजपा सरकार की बदइंतजामी की वजह से हो रही मौतें – अखिलेश यादव | Akhilesh Yadav big statement against BJP government | Patrika News

भाजपा सरकार की बदइंतजामी की वजह से हो रही मौतें – अखिलेश यादव

locationलखनऊPublished: Apr 30, 2021 06:09:26 pm

Submitted by:

Neeraj Patel

चिताओं की कतारें खत्म ही नहीं हो रही – अजय लल्लू

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav big statement against BJP government

लखनऊ. उत्तर प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए ट्विट कर कहा कि भाजपा सरकार की बदइंतज़ामी की वजह से कोरोना मौतों की ख़बरें दुनिया भर के प्रतिष्ठित अख़बारों-पत्रिकाओं में छपने से हमारे देश की वैश्विक छवि बहुत धूमिल हुई है। सरेआम झूठ बोलने वाले लोग अब क्या उन प्रकाशनों की संपत्ति जब्त करेंगे या उन पर रासुका लगाएंगे।

चिताओं की कतारें खत्म ही नहीं हो रही – अजय लल्लू
लखनऊ. उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भाजपा सरकार को घेरते हुए ट्विट कर कहा कि अस्पताल में एडमिट एवं ऑक्सीजन के लिए डीएम लखनऊ को फोन किया, सीएमओ को फोन किया लेकिन फोन नहीं उठा। लोगों के परिवार उजड़ रहे है, चिताओं की कतारें खत्म ही नहीं हो रही हैं। चुनावों में धड़ाधड़ रैली करने वाले मुख्यमंत्री नागरिकों के लिए व्यवस्था नहीं झूठ परोसने में व्यस्त हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो