लखनऊ

भाजपा का छलावा’ बहुत हुआ अब, भाजपा को जनता सिखाएगी सबक! – अखिलेश यादव

पत्रिका उत्तर प्रदेश पर देखें राजनितिक बयान से संबंधित खबरें-

लखनऊJun 16, 2021 / 03:46 pm

Neeraj Patel

Akhilesh Yadav big statement BJP’s ‘deception’ has happened a lot now

लखनऊ. उत्तर प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ने भाजपा सरकार को घेरते हुए ट्विट करते हुए कहा कि ‘भाजपा का छलावा’ बहुत हुआ अब, भाजपा को जनता सिखाएगी सबक! आज सत्ताधारी सोच रहे हैं कि काश वो ‘भ्रष्टाचार’ का नाम बदल सकते और ‘झूठ’ के रंग भी। आज दुनियाभर की आस्थावान जनता अपने को ठगा महसूस कर रही है। ये भाजपा का भावात्मक भ्रष्टाचार है।

सपा का चाल, चरित्र व चेहरा हमेशा ही दलित-विरोधी रहा – मायावती

लखनऊ. उत्तर प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने सपा को लेकर ट्विट कर कहा कि जगजाहिर तौर पर सपा का चाल, चरित्र व चेहरा हमेशा ही दलित-विरोधी रहा है, जिसमें थोड़ा भी सुधार के लिए वह कतई तैयार नहीं। इसी कारण सपा सरकार में बीएसपी सरकार के जनहित के कामों को बन्द किया व खासकर भदोई को नया संत रविदास नगर जिला बनाने को भी बदल डाला, जो अति-निन्दनीय है।

चंदा चोरों ने भगवान राम का अपमान किया है – संजय सिंह

लखनऊ. आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने अयोध्या में राम मन्दिर निर्माण को लेकर ट्विट कर कहा कि चंदा चोरों ने भगवान राम का अपमान किया है। दुनिया भर के हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है। ये लोग चोरी किया हुआ पैसा वापिस करें और हिंदुओं से माफी मांगे। राम मंदिर निर्माण में तेजी लाई जाए। इन्होंने पैसा चोरी कर लिया। इसलिए निर्माण धीमा पड़ गया। राम मन्दिर का निर्माण तेज किया जाए।

Home / Lucknow / भाजपा का छलावा’ बहुत हुआ अब, भाजपा को जनता सिखाएगी सबक! – अखिलेश यादव

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.