script

गठबंधन प्रत्याशी पूनम सिन्हा की रैली में अखिलेश का बड़ा बयान, कहा- अगर इस बार काम पर वोट नहीं मिला तो हम भी…

locationलखनऊPublished: May 02, 2019 11:07:19 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को लखनऊ के घंटाघर चैक में महागठबंधन की प्रत्याशी पूनम शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित किया।

Akhilesh

Akhilesh

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को लखनऊ के घंटाघर चैक में महागठबंधन की प्रत्याशी पूनम शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ में हम काम की बदौलत चुनाव में हैं। जितना काम समाजवादी सरकार ने किया उसका कोई मुकाबला नहीं हैं। उन्होंने जनता से अपील किया कि वह किसी भ्रम में न रहे, समाजवादी सरकार में किये गये कार्यों पर वोट दें और पूनम सिन्हा को विजयी बनावें।
ये भी पढ़ें- पत्नी पूनम सिन्हा की रैली में शामिल हुए पति शत्रुघ्न, संबोधन के दौरान लगे इस चीज के नारे तो कहा यह

बाबा खुद लैपटाॅप चलाना नहीं जानते तो किसी को देना नहीं चाहते-
सपा अध्यक्ष ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी से व्यापार को नुकसान हुआ है। समाजवादी सरकार में दिये लैपटाॅप आज भी काम आ रहे हैं। बाबा मुख्यमंत्री खुद लैपटाॅप चलाना नहीं जानते इसलिए किसी को देना नहीं चाहते। अगर काम पर वोट नहीं मिला तो लोग जाति-धर्म की राजनीति ही करने लगेंगे। तरक्की और खुशहाली लानी है तो महागठबंधन के पक्ष में मतदान करना होगा।
ये भी पढ़ें- पिता मुलायम के पीएम पद की दावेदारी पर अखिलेश यादव ने कहा- वह संभवतः इसकी दौड़ में शामिल…

लखनऊ से भी इतिहास बनाया जा सकता हैं-

अखिलेश यादव ने कहा कि लखनऊ से भी इतिहास बनाया जा सकता हैं। भाजपा के लोग 2014 में सत्ता में आये थे। केन्द्र की सरकार के पांच वर्ष और राज्य सरकार के दो वर्ष के हिसाब-किताब लेने का यही मौका है। भाजपा के पास गिनाने को कोई काम नहीं है। लखनऊ में जितने सांप हैं, उतना पूरे देश के किसी प्रदेश की राजधानी में नहीं हैं।
अगर इस बार काम पर वोट नहीं मिला तो हम भी काम नहीं करेंगे-

अखिलेश ने आगे कहा कि देश अब नया प्रधानमंत्री चाहता है। तभी नए भारत का सपना साकार होगा। उन्होंने कहा कि अगर इस बार काम पर वोट नहीं मिला तो हम भी काम नहीं करेंगे। काम भूल जाएंगे। हम भी जाति गिनेंगे, धर्म गिनेंगे और जाति पर ही वोट मांगेंगे।
विधानसभा चुनाव में हम जनता को समझाते रहे और भाजपा उन्हें बहकाती रही-

सपा अध्यक्ष ने कहा कि हमने पुराने लखनऊ के विकास के लिये इतिहास का पन्ना पलटा। घंटाघर और आस-पास के क्षेत्र को समाजवादी लोगों ने सुन्दर बनाया। यहां उजाला कर दिया गया। लखनऊ मेट्रो में दस हजार इंजीनियरों को काम मिला। गोमती रिवरफ्रंट से लखनऊ में नदी का किनारा सुन्दर हो गया। कई वर्षों से बंद पड़े क्रिकेट मैच फिर से शुरूआत समाजवादियों द्वारा बनवाये गये स्टेडियम में हुई। देश की सबसे बड़ी कम्पनी एच.सी.एल. को लखनऊ में लाने का काम समाजवादियों ने ही किया। यादव ने कहा कि भाजपा से सावधान रहना होगा। विधानसभा चुनाव में हम जनता को समझाते रहे और भाजपा उन्हें बहकाती रही।

ट्रेंडिंग वीडियो