scriptउन्नाव रेप मामले में अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा- दोषियों को बचा रही भाजपा | Akhilesh Yadav big Statement on Unnao rape case latest news | Patrika News

उन्नाव रेप मामले में अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा- दोषियों को बचा रही भाजपा

locationलखनऊPublished: Apr 14, 2018 03:36:24 pm

Submitted by:

Ruchi Sharma

Unnao Rape Case : उन्नाव रेप मामले में अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा- दोषियों को बचा रही भाजपा

akhilesh yadav
लखनऊ. पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ने आज शनिवार को लखनऊ के 19, विक्रमादित्य मार्ग पर स्थित समाजवादी पार्टी के दफ्तर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान अखिलेश यादव ने उन्नाव रेप कांड की निंदा करते हुए दोषियों के साथ ही संलिप्त पुलिस कर्मियों के खिलाफभी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उन्नाव और कठुआ पर सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही जो संरक्षण दे रहा है उस पर भी कार्रवाई करनी चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार दोषी को बचाने की पूरी कोशिश कर रही है।
बता दें कि इससे पहले भी अखिलेश यादव कठुआ गैंगरेप मामले में ट्वीट करते हुए कहा था कि कठुआ में जो दिल दहलाने वाला बलात्कार और हत्या हुई है वो मानवता के ऊपर कलंक है। इतना ही नहीं अखिलेश ने कहा कि आज देशभर में बच्चियों के साथ जो दुर्भाग्यपूर्ण कृत्य हो रहे हैं। उसके लिए वो भी ज़िम्मेदार हैं जो इन अपराधियों को राजनीतिक अभयदान दे रहे हैं। ये सत्तापक्ष की राजनीति और बेशर्मी का निम्नतम स्तर है।
दलितों के साथ हो रहा अन्याय

अखिलेश यादव भारतीय जनता पार्टी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद दलितों के प्रति अन्याय बड़े पैमाने पर बढ़ा है। जब से भाजपा सरकार देश में आई है, दलित समाज पर अन्याय बड़े पैमाने पर बढ़ा है। ये लोग (भाजपा) दलितों को डराना, धमकाना चाहते हैं। उन्होंने कहा भाजपा सरकार लोगों के साथ अन्याय कर रही है।
योगी सरकार पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश में अपराध को लेकर अखिलेश ने योगी सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि जबसे बीजेपी की सरकार आई है, तबसे अपराध बढ़े हैं। अखिलेश ने आरोप लगाया कि आज यूपी सरकार में डीजीपी और होम सेक्रेटरी का रोल क्या है। ये लोग आरोपियों को बचा रहे हैं।
बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर 127वीं जयंती पर दी बधाई

बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर 127वीं जयंती पर बधाई देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा साहेब के रास्ते पर चलकर ही समाज को शोषण मुक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सभी वर्ग के लोग आम्बेडकर जयंती मना रहे हैं। भीम राव अम्बेडकर के बलिदान को कोई भुला नहीं सकता है, सामाजवादी लोग नहीं भूल सकते हैं। उन्होंने कहा कि संविधान का जो रास्ता है उस पर सामाजवादी चलेंगे।
शिवपाल यादव ने भी दी बधाई

वहीं अखिलेश यादव के चाचा और सपा के कद्दावर नेता शिवपाल यादव ने भी अंबेडकर जयंती पर ट्वीट कर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी है। शिवपाल यादव भी इन दिनों काफी नर्म हैं और सपा-बसपा गठबंधन की तारीफें कर रहे हैं। उनका कहना है कि ये गठबंधन 2019 में भाजपा का यूपी से सफाया कर देगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो