scriptअखिलेश यादव ने एक साथ इन पांच लोगों को उतारा मैदान में, लखनऊ से इन्हें दिया मौका | Akhilesh yadav candidate list for vidhan parishad snatak eletion | Patrika News

अखिलेश यादव ने एक साथ इन पांच लोगों को उतारा मैदान में, लखनऊ से इन्हें दिया मौका

locationलखनऊPublished: Sep 07, 2019 05:24:36 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

उत्तर प्रदेश में होने वाले शिक्षक एमएलसी एवं स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर भी तैयारियां जोरों पर हैं।

लखनऊ. विधानसभा उपचुनाव (Vidhan Upchunav) के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में होने वाले शिक्षक एमएलसी (MLC) एवं स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर भी तैयारियां जोरों पर हैं। हाल में भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के राज्य मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल (Sunil Bansal) ने इसको लेकर बैठक की थी और कहा था कि पार्टी पूरी तरह से तैयार है। वहीं समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) भी तैयारियों के मामले में पीछे नहीं हैं।
ये भी पढ़ें- सीएम योगी के कार्यक्रम में हुआ बहुत बड़ा हादसा, इतने लोगों की मौत, मचा कोहराम

शनिवार को समाजवादी पार्टी ने सबसे पहले उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्नातक क्षेत्रों में चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। सपा ने आगरा, लखनऊ, इलाहाबद-झांसी, वाराणसी व मेरठ के स्नातक क्षेत्रों से प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया है। लखनऊ से राम सिंह राणा को टिकट दिया गया है। इससे पहले सपा विधान सभा उपचुनाव के लिए 4 प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है।
ये भी पढ़ें- अखिलेश यादव के बाद मायातवी ने अब इस पार्टी को दिया तगड़ा झटका, तोड़ा गठबंधन, चुनाव से पूर्व लगाया बड़ा आरोप

अखिलेश यादव ने पांच प्रत्याशियों का किया ऐलान, लखनऊ से इन्हें उतारा मैदान में
यह है सूची-

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्नातक क्षेत्रों के लिए आगामी निर्वाचन हेतु निम्नलिखित को समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में घोषित किया गया है-
आगरा- डॉ. असीम यादव

लखनऊ- राम सिंह राणा

इलाहाबाद, झांसी- मान सिंह

वाराणसी- आशुतोष सिन्हा

मेरठ- शमशाद अहमद मलिक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो