लखनऊ

मुलायम को जन्मदिन पर ये खास तोहफा देंगे अखिलेश, सपाइयों ने भी झोंकी ताकत

आज सत्तारूढ़ि समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 79वां जन्मदिन है।

लखनऊNov 22, 2017 / 10:44 am

आकांक्षा सिंह

लखनऊ. आज सत्तारूढ़ि समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 79वां जन्मदिन है। मुलायम का जन्म 22 नवंबर 1 9 3 9 को इटावा जिले के सैफई गांव में हुआ था। इस उपलक्ष्य में उनके सुपुत्र अखिलेश यादव पार्टी के कार्यालय में जश्न मनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है की वे नेता जी के जन्मदिन पर समाजवादी पार्टी कार्यालय में केक काटकर जश्न मनाएंगे।

 

पार्टी कार्यालय में चल रही जश्न की तैयारी

अखिलेश यादव के ऐलान के बाद समाजवादी पार्टी कार्यालय में जश्न की तैयारियां जोर शोर पर चल रही हैं। मुलायम सिंह यादव के स्वागत के लिए मंच तैयार किया गया है। अभी इस बात की जानकारी नहीं है कि मुलायम सिंह यादव पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अपना जन्मदिन मनाने आते हैं या नहीं लेकिन उनके बेटे ने जश्न की तैयारी पूरी कर ली है। इस दौरान एक वरिष्ठ सपा नेता का कहना है कि हम यहां पार्टी मुख्यालय में नेताजी के जन्मदिन का जश्न मना रहे हैं। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इस अवसर पर उपस्थित होंगे। यहां केक काटा जाएगा और पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच वितरित किया जाएगा।

 

किसान परिवार में जन्मे थे मुलायम

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 22 नवंबर को 79वां जन्मदिन है। उनका जन्म एक किसान परिवार में हुआ। पिता स्व. सुघर सिंह यादव अत्यन्त सरल हृदय किन्तु कर्मठ किसान थे। मुलायम सिंह यादव ने आगरा विश्वविद्यालय से एमए, बीटी की डिग्री ली। वह जैन इन्टर कालेज करहल मैनपुरी में प्रवक्ता भी रहे।


1992 में हुआ समाजवादी पार्टी का निर्माण

सात अक्टूबर 1992 को लखनऊ में समाजवादी पार्टी की स्थापना की गई। भारत के राजनैतिक इतिहास में यह एक महत्वपूर्ण अध्याय था, क्योंकि लगभग डेढ़-दो दशकों से हाशिए पर जा चुके समाजवादी आंदोलन को मुलायम ने पुनर्जीवित किया था। इसके अगले वर्ष ही 1993 में हुए विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी का गठबंधन बीएसपी से हुआ। हालांकि, यह मोर्चा जीता नहीं और भारतीय जनता पार्टी भी सरकार बनाने से चूक गई। मुलायम सिंह यादव ने कांग्रेस और जनता दल दोनों का साथ लिया और फिर मुख्यमंत्री बन गए।

Hindi News / Lucknow / मुलायम को जन्मदिन पर ये खास तोहफा देंगे अखिलेश, सपाइयों ने भी झोंकी ताकत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.