scriptलापरवाही से नवजात व प्रसूता की मौत : अखिलेश यादव | akhilesh yadav comment 108 Ambulance service | Patrika News

लापरवाही से नवजात व प्रसूता की मौत : अखिलेश यादव

locationलखनऊPublished: Jun 20, 2019 08:41:03 pm

Submitted by:

Ritesh Singh

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का तो और भी बुरा हाल दिखाई देता है।

108 Ambulance service

लापरवाही से नवजात व प्रसूता की मौत : अखिलेश यादव

लखनऊ ,Samajwadi Party national president akhilesh yadav ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का बहुत बुरा हाल है। सरकारी अस्पतालों में मरीज तड़पते रहते हैं उनके प्रति सामान्य मानवीय संवदेना भी नहीं दिखाई जाती है। अस्पतालों में दवा तक उपलब्ध नहीं है। स्ट्रेचर मरीजों को उपलब्ध न होने से तीमारदार ही उन्हें गोद में लाने को मजबूर होते हैं। यही भाजपा सरकार का अमानवीय आचरण है।

संवेदनहीनता की हद तो तब देखने को मिलती है जब गरीब और असहाय व्यक्ति को उसके निकट सम्बंधी की मृत्यु पर शव वाहन तक नहीं मिलता है और घरवाले किसी तरह शव लेकर पैदल ही लम्बा सफर तय करने को मजबूर होते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का तो और भी बुरा हाल दिखाई देता है।

समाजवादी सरकार में मरीज को घर से अस्पताल तक लाने के लिए 108 समाजवादी एम्बूलेंस सेवा और प्रसूताओं को अस्पताल लाने-ले जाने के लिए 102 नं0 सेवा शुरू की गई थी। BJP government ने इसे बर्बाद कर दिया। नतीजतन, घंटो फोन करने पर भी एम्बूलेंस नहीं मिलती है। प्रसूताओं का प्रसव सड़क पर हो जाता है या लापरवाही से नवजात अथवा प्रसूता की मौत तक हो जाती है।

मरीज बड़ी उम्मीदों के साथ डाक्टर के पास आता है जिसको भगवान की संज्ञा दी जाती है। जब उनके सम्बंध बिगड़ते हैं तो तीमारदारों-डाक्टरों के बीच तनाव और संघर्ष के हालात पैदा हो जाते हैं। BJP government अस्पतालों की व्यवस्था सुधारने में कोई रूचि नहीं ले रही है। BJP स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने में ही लगी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो