scriptमुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज है : अखिलेश यादव | Patrika News
लखनऊ

मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज है : अखिलेश यादव

4 Photos
6 years ago
1/4

उन्होंने पीड़ित परिवार के साथ न्याय के लिए कोर्ट से स्वयं संज्ञान लेने की आषा की है। उन्होंने राज्य सरकार से पीड़ित परिवार को 5 करोड़ रूपये की आर्थिक मदद एवं सम्मान जनक नौकरी देने की भी मांग की है

2/4

अखिलेश यादव ने एप्पल कम्पनी के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की हत्या पर दुःख जताते हुए कहा कि जिस दिन से भाजपा की सरकार बनी है उसी दिन से समाजवादी पार्टी कह रही है कि बेहतर कानून व्यवस्था की उम्मीद नहीं की जा सकती है। भाजपा सरकार में कोई सुरक्षित नहीं है। कभी भी किसी भी निर्दोष की हत्या हो सकती है। उन्होंने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज है। जब स्वयं मुख्यमंत्री सदन में डराने वाली भाषा बोलते हों कि ‘ठोंक दो‘ तो और क्या होगा? ये डराने वाली भाषा का ही परिणाम है कि लोगों की सुरक्षा वाली पुलिस खुले आम निर्दोष व्यक्ति को गोली मार रही है।

3/4

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज तक राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की तरफ से जितने नोटिस भाजपा सरकार को मिले हैं, उतने किसी सरकार को नहीं मिलें। मुख्यमंत्री जी चाहते हैं लोगों का एनकाउण्टर हो। किन्तु जिनके एनकाउण्टर हुए उनके सिर पर इनाम नहीं था, केस नहीं थे बाद में केस खोल दिए गए। उन्होंने कहा कि विवेक की हत्या के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है।

4/4

अखिलेश यादव ने कहा कि कैसी सरकार है कि कहीं एस.डी.एम. आत्महत्या कर रहा है। कहीं किसान, शिक्षामित्र आत्महत्या कर रहे है। नौजवान बेकारी से आत्महत्या कर रहे हैं। इन हत्याओं के लिए सरकार की जवाबदेही बनती है। विवेक तिवारी हत्याकाण्ड की घटना से उत्तर प्रदेश की दुनिया भर में बदनामी हुई है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं के लिए लोकतंत्र में एक ही सजा है कि राज्य सरकार इस्तीफा दे दे।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.