अखिलेश का मुख्यमंत्री पर तंज,बोले वह BJP के सदस्य नहीं इसलिए भेजा घर
लखनऊPublished: Jan 15, 2022 05:10:07 pm
अयोध्या, मथुरा तो कभी प्रयागराज से चुनाव लड़ने की बात होती थी लेकिन अब भारतीय जनता पार्टी को समझ में आ गया है।


अखिलेश का मुख्यमंत्री पर तंज,बोले वह भाजपा के सदस्य नहीं इसलिए भेजा घर
लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री के गोरखपुर से चुनाव लड़ने पर निशाना साधा और कहा कि वह भाजपा के सदस्य नहीं है इसलिए उन्हें अपने घर भेज दिया है। अखिलेश यादव आज यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अयोध्या, मथुरा तो कभी प्रयागराज से चुनाव लड़ने की बात होती थी लेकिन अब भारतीय जनता पार्टी को समझ में आ गया है।