scriptलोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद Akhilesh Yadav ने लिया बड़ा फैसला, पार्टी से हटाया इनको,जारी की चिठ्ठी | Akhilesh Yadav Decision against spokes person after Loksabha Result | Patrika News

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद Akhilesh Yadav ने लिया बड़ा फैसला, पार्टी से हटाया इनको,जारी की चिठ्ठी

locationलखनऊPublished: May 24, 2019 05:04:47 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

राज्य की जनता का गठबन्धन पर भरोसा करने के लिए आभार जताया है।

Akhilesh

Akhilesh

Ritesh Singh

लखनऊ , लोक सभा के चुनाव के नतीजों ने समाजवादी पार्टी , बहुजन समाज पार्टी , कांग्रेस पार्टी की नीद उड़ा दिन हैं जिस तरह से मोदी का जादू हर जगह सर चढ़ कर बोला जिसको देखकर सभी राजनीति पार्टी में हलचल बढ़ गयी हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आज बहुत बड़ा फैसला लिया जिसमे कई पार्टी के सदस्यों को उनके पद से हटा दिया गया।
नौजवानों को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सन् 2022 की तैयारी आज से ही करने में जुट जाये। भाजपा की जन विरोधी नीतियों से अवगत कराने का अभियान जोर शोर से चलाया जाना है। उन्होने राज्य की जनता का गठबन्धन पर भरोसा करने के लिए आभार जताया है।
ritesh singh
IMAGE CREDIT: ritesh singh

समाजवादी पार्टी के डोर-टू-डोर अभियान के कार्यकर्ताओं की बैठक में विभिन्न विश्वविद्यालयों के सैकड़ों युवा नेता शामिल थे। Akhilesh Yadav ने कहा कि भाजप राज में जनता की हालत बहुत खराब है। सभी लोग परेशान है। भाजपा ने बेरोजगारी में वृृद्वि करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। किसान बदहाल है, उससे जो वादे किए गए, पूरे नहीं हुए हैं। महिलाएं असुरक्षित हैं। नोटबंदी और जीएसटी जैसे निर्णय ने पूरी अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया। व्यापारी समाज को असुविधा में फंसा दिया है।
Akhilesh Yadav ने कहा कि भाजपा ने गठबन्धन समर्थकों को चुनावो से वंचित करने की साजिश रची, पर जनता का विश्वास गठबन्धन पर होने से वे विफल रहे। भाजपा की बदनामी गांव-गांव में है। अब महापरिवर्तन के लिए संघर्ष जारी रखना है। समाजवादी पार्टी के पास अपनी विचारधारा, सक्षम नेतृृत्व और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की फौज है, भाजपा जुमलेबाजी से लोगों को भटकाने-बहकाने के काम में माहिर है। इसलिए उनको जवाब देने के लिए समाजवादियों को रक्षात्मक रणनीति के बजाय आक्रामकता का रास्ता अपनाना होगा। युवा नेतृृत्व को वास्तविक तर्को से लैस रहना चाहिए।
Akhilesh Yadav ने कार्यकर्ताओं को डोर-टू-डोर अभियान चलाने के लिए बधाई दी और कहा कि आपने लोकतांत्रिक प्रक्रिया को जो गति दी वह सराहनीय है। समाजवादी पार्टी लोकतंत्र की मजबूती में यकीन रखती है। हमें अपना काम ईमानदारी से करना है और समाज को समाजवाद की विचारधारा के अनुरूप तैयार करना है। महापरिवर्तन के लिए इस अभियान को पूरी ताकत से चलाना है। इस कार्य में निष्ठा से जुड़े कार्यकर्ताओं का समायोजन भी किया जाएगा।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अंत में कहा कि भाजपा ने सामाजिक विभाजनकारी नीति अपनाते हुए समाज को बांटने और उसमें नफरत फैलाने का काम किया है। भाजपा अफवाहें फैलाती है और एक झूठ को बार-बार दुहराती है ताकि सच्चाई पर पर्दा पड़ जाए। लोग भ्रमित हो जाएं। जातिवाद का जहर भी भाजपा फैलाती है। समाजवादी पार्टी से जुड़े नौजवानों को भाजपा की कुनीतियों के खिलाफ वैचारिक अभियान चलाने में जुट जाना चाहिए।
इस अवसर पर बैठक में उपस्थित नौजवानों ने समाजवादी सरकार के विकास कार्यो की प्रशंसा की और कहा कि अखिलेश यादव की सूझबूझ, शालीन व्यवहार दूरदर्शिता और जनसापेक्ष नीतियों के कारण जनता वैकल्पिक नेतृृत्व के रूप में उन पर भरोसा करती है।
Akhilesh Yadav ने जहां किसानों,गरीबों , नौजवानों, श्रमिकों को प्रभावित किया है वहीं कालेजों, विश्वविद्यालय के शिक्षकों, छात्र-छात्राओं, डाक्टरों, प्रोफेसरों, अधिवक्ताओं सभी को प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि समााजवादी सरकार में ही रोजगार मिले थे।
अभियान से जुड़े युवाओं ने कहा कि सामाजिक न्याय में सभी का सम्मान है इसी कारण Akhilesh Yadav पर सभी का भरोसा मजबूत हुआ है। गठबन्धन में महत्वपूर्ण भूमिका का श्रेय भी Akhilesh Yadav को जाता है। जमीनी सच्चाई यह है कि गठबन्धन के समर्थकों में परस्पर विश्वसनीय तालमेल हुआ है। सभी ने कहा कि अब वे सन् 2022 की तैयारियों में जुटेगें और समाजवादी विचारधारा तथा लोकतंत्र की ताकतों को मजबूती देगें।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो