लखनऊ

सपा कार्यालय पहुंचे अखिलेश यादव, 2022 चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं के बीच किया बड़ा ऐलान

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को बेहद आक्रामक अंदाज में दिखे।

लखनऊSep 05, 2019 / 08:25 pm

Abhishek Gupta

Akhilesh yadav

लखनऊ. समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) गुरुवार को बेहद आक्रामक अंदाज में दिखे। लखनऊ में पार्टी कार्यालय में आज उन्होंने प्रदेश भर से आए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं संग बैठक की और उन्हें 2022 चुनाव (2022 election) की तैयारियों में जुट जाने के निर्देश दिए। यही नहीं उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) की सरकार पर जमकर हमला किया और नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया।
ये भी पढ़ें- योगी के इस मंत्री ने मुलायम को लेकर दिया बयान, आजम खां को लेकर कहा यह

2022 चुनाव को लेकर कहा यह-

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे बूथस्तर पर जाकर मतदाता सूची (Voters List) में नए नाम शामिल कराएं और समाजवादी प्रसार अभियान के तहत नए सदस्य बनाएं। ज्यादा से ज्यादा लोगों को समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की नीतियों और कार्यक्रमों से जोड़ने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि संगठन में ही शक्ति होती है इसलिए 2022 की तैयारी में अभी से जुट जाएं।
ये भी पढ़ें- योगी सरकार के ढाई साल पूरे होते ही होगा बड़ा जश्न, रच जाएगा नया इतिहास

भाजपा पर किया हमला-

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र में भय पैदाकर सत्ता में बने रहना चाहती है। समाज में दूरी पैदा करना और नफरत फैलाना भाजपा का एजेण्डा है और इन्हीं के बल पर वह अपनी सत्ता केन्द्रित राजनीति करती है। इससे उन सभी को सावधान रहना चाहिए जो संविधान, लोकतंत्र, समाजवाद और धर्म निरपेक्षता के लिए प्रतिबद्ध है।
ये भी पढ़ें- सीएम योगी ने यूपी के शिक्षकों के लिए किया बड़ा ऐलान, 75 जिलों के लिए कहा यह

भाजपा आरएसएस ने मिलकर देश की राजनीति को प्रदूषित किया-

उन्होंने कहा कि भाजपा आरएसएस से निर्देशित होती है जिसकी पूरी विचारधाराएं समाज को बांटने वाली है। भाजपा आरएसएस ने मिलकर देश की राजनीति को प्रदूषित किया है। लोकतंत्र के लिए यह खतरे की घंटी है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा कभी विकास की राजनीति नहीं कर सकती है। समाजवादी सरकार ने जो विकास कार्य किए थे उनके विरूद्ध साजिश और कुप्रचार करना ही उसका काम है। जनहित का कोई काम उसने अब तक नहीं किया है सिर्फ सत्ता में बने रहने की कला में ही वह पारंगत है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.