scriptWomens Day 2019: भाजपा राज में महिलाएं रोज,लूट, हत्या, अपहरण और बलात्कार की शिकार :अखिलेश यादव | Akhilesh Yadav International Women's Day Latest Statement news | Patrika News

Womens Day 2019: भाजपा राज में महिलाएं रोज,लूट, हत्या, अपहरण और बलात्कार की शिकार :अखिलेश यादव

locationलखनऊPublished: Mar 08, 2019 07:29:42 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

महिलाओं को पूरा न्याय मिलेगा।

Samajwadi  government

Womens Day 2019: भाजपा राज में महिलाएं रोज,लूट, हत्या, अपहरण और बलात्कार की शिकार :अखिलेश यादव

Ritesh Singh

लखनऊ , समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadavने कहा है कि समाजवादी आन्दोलन में महिलाओं को विशेष सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। डाॅ0 राममनोहर लोहिया नर-नारी समानता पर काफी बल देते थे। वे महिलाओं को पिछड़े वर्ग में शामिल करते थे और उनके लिए विशेष अवसर के पक्षधर थे। Samajwadi government में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए कई विशेष योजनाएं शुरू की गई थीं। BJP Raj में महिलाएं रोज ही लूट, हत्या, अपहरण और बलात्कार की शिकार हो रही है। बच्चियों तक का उत्पीड़न हो रहा है। भारत की गरीबी और अशिक्षा का जवाब ढूंढ़ना है।

Akhilesh Yadav आज International Womens day पर पार्टी मुख्यालय के डाॅ0 लोहिया सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एकत्र महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर सांसद डिम्पल यादव भी उपस्थित थीं।
महिलाओं को पूरा न्याय मिलेगा।

Akhilesh Yadav ने कहा कि समाजवादी सरकार में गरीब महिलाओं के लिए समाजवादी पेंशन योजना शुरू की गई थी। छात्राओं के लिए कन्याधन योजना थी। महिलाओं के लिए पोषण आहार की व्यवस्था की गई थी। स्कूलों में मिड डे मील में दूध, फल भी देने का निर्णय हो गया था। महिलाओं के स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए विशेष प्रबन्ध किए गए थे। Akhilesh Yadav ने भरोसा दिलाया कि समाजवादी सरकार बनने पर महिलाओं को पूरा न्याय मिलेगा।
शार्ट डाक्युमेन्ट्री फिल्म‘‘ भी प्रदशित की गई

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav से आज अमेरिका में आस्कर पुरस्कार प्राप्त फिल्म ‘‘पीरियडः एंड आॅफ सेंटेंस‘‘ के कलाकारों सुमन एवं स्नेहा ने भेंट की। कोठी खेड़ा गांव हापुड़ की इन युवतियों ने जिस फिल्म में काम किया उसकी कहानी उनके गांव में पैड मशीन की स्थापना के इर्द-गिर्द घूमती है। महिलाओं के लिए सैनिटरी नैपकिन के उपयोग पर इसमें बल दिया गया है। इस मौके पर पर ‘‘शार्ट डाक्युमेन्ट्री फिल्म‘‘ भी प्रदशित की गई।
भागीदारी के बिना देश का भविष्य अधूरा

Akhilesh Yadav ने कहा कि आधी आबादी के साथ अन्याय सभ्य समाज को शर्मसार करता है। भाजपा सच का सामना करने का साहस नहीं कर सकती है। प्रसूताओं तथा नवजात शिशुओं की उचित देखभाल करने में भी भाजपा सरकार असफल रही है। भारत में गरीबी, अशिक्षा, कुपोषण की सबसे ज्यादा शिकार महिलाएं हैं। इससे आनेवाली पीढ़ी भी बुरीतरह प्रभावित होगी। पर भाजपा को इसकी परवाह नहीं है। समाज में महिलाओं की समता एवं भागीदारी के बिना देश का भविष्य अधूरा रहेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो