मुलायम का रहा है गहरा नाता मुलायम सिंह यादव का इस सीट से गहरा नाता रहा है। मुलायम सिंह यादव ने करहल के जैन इंटर कॉलेज से ही शिक्षा ग्रहण की थी और वे यहां पर शिक्षक भी रहे। करहल मुलायम सिंह यादव के गांव सैफई से महज चार किलोमीटर की दूरी पर है।
करहल विधानसभा सीट का इतिहास - 1993 विधानसभा चुनाव - बाबूराम यादव (सपा)
- 1996 विधानसभा चुनाव – बाबूराम यादव (सपा)
- 2000 विधानसभा उप चुनाव – अनिल यादव (सपा)
- 2007 विधानसभा चुनाव – सोवरन सिंह यादव (सपा)
- 2012 विधानसभा चुनाव – सोवरन सिंह यादव (सपा)
2017 में सपा के सोवरन दर्ज की थी जीत करहल विधानसभा सीट से 2017 के चुनाव में सपा ने सोवरन सिंह यादव पर ही भरोसा जताया। सपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे सोवरन सिंह यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के रमा शाक्य को 40 हजार से अधिक वोट के बड़े अंतर से शिकस्त दी थी।