script

अखिलेश यादव को लेकर बड़ी खबर, तय की अपनी सीट, यहां से लड़ेंगे चुनाव.. सुनकर पिता मुलायम रह गए हैरान

locationलखनऊPublished: Mar 17, 2019 02:26:07 pm

Submitted by:

Ruchi Sharma

अखिलेश यादव ने तय की अपनी सीट, यहां से लड़ेंगे चुनाव.. सुनकर पिता मुलायम रह गए हैरान

AKHILESH YADAV

अखिलेश यादव ने तय की अपनी सीट, यहां से लड़ेंगे चुनाव.. सुनकर पिता मुलायम रह गए हैरान

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पिता मुलायम सिंह यादव की सीट आजमगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ने के संकेत दिए है। एक कार्यक्रम में पहुंचे अखिलेश यादव ने इशारों-इशारों में आजमगढ़ से चुनाव लड़ने की बात कही है। उन्होंने कहा कि मैं लोकसभा चुनाव लड़ूंगा, आजमगढ़ की जनता कहेगी तो वहां से लड़ूंगा। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता चाहती है कि वर्तमान सरकार यहां से जाए। इससे बेहतर गठबंधन नहीं हो सकता था इसलिए हमारी पार्टी ने यह गठबंधन किया। उन्होंने कहा कि मुझे मायावती जी पर पूरी भरोसा है हम साथ हैं तो वर्तमान सरकार चली जाएगी। एसपी-बीएसपी यूपी में बहुमत लाएगी। बीएसपी से गठबंधन बीजेपी को रोक सकता है।
राजनीति में प्रयंका गांधी के एंट्री पर अखिलेश ने कहा कि बड़ी अच्छी बात है प्रियंका के आने से बीजेपी का सूपड़ा साफ हो जाएगा। दो सीटों के साथ कांग्रेस हमारे साथ है। साइकिल पर कई लोग बैठ सकते हैं। ये हमारी साइकिल है। अखिलेश यादव ने कहा कि देश का किसान तकलीफ में है वो इंतजार में है कि कब वोट डालने का मौका मिलेगा। सीबीआई के मामले में कांग्रेस और भाजपा का गठबंधन कोई नहीं समझ सकता है। मैं तो कहता हूं सीबीआई के मामले में जो बीजेपी है वही कांग्रेस है, जो कांग्रेस है वहीं बीजेपी है।
सर्जिकल स्ट्राइक पर उन्होंने कहा कि मैंने कभी सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत नहीं मांगा। मैं मिलिट्री स्कूल से पढ़ा हूं, मेरे साथ पढ़े लोग शहीद हुए हैं। ये लोग हमें बताएं कि देशभक्त हैं या नहीं। बीजेपी देश का नुकसान कर रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो