scriptदिग्गज सपा नेता बेनी वर्मा से मिले अखिलेश, दिया कार्यकर्ताओं का मैसेज | Akhilesh Yadav meets Beni Prasad Verma | Patrika News

दिग्गज सपा नेता बेनी वर्मा से मिले अखिलेश, दिया कार्यकर्ताओं का मैसेज

locationलखनऊPublished: Feb 11, 2020 06:35:40 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव एक बार फिर पुराने समाजवादियों को सक्रिय कर यूपी में पार्टी की पकड़ मजबूत करना चाहते हैं

लखनऊ. मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा से मुलाकात की। उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और कहा कि समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ता व नेता आपके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच दिल्ली चुनाव परिणाम पर चर्चा हुई। बात 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी हुई। मुलायम के बेहद करीबी माने जाने वाले बेनी प्रसाद वर्मा की गिनती यूपी के कद्दावर नेताओं में की जाती है। अखिलेश यादव एक बार फिर पुराने समाजवादियों को सक्रिय कर यूपी में पार्टी की पकड़ मजबूत करना चाहते हैं।
मुलायम के बेहद करीबी माने जाने वाले बेनी प्रसाद वर्मा की गिनती यूपी के कद्दावर नेताओं में की जाती है। बेनी वर्मा यूपी की सपा सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री रहे। देवेगौड़ा सरकार में 1996 से 1998 तक केंद्र में संचार मंत्री का पद संभाला। 1998, 1999, 2004 और 2009 में गोंडा से सांसद चुने गए। यूपीए सरकार के दौरान 12 जुलाई 2011 को इस्पात मंत्री भी बनाए गए।
https://twitter.com/samajwadiparty/status/1227178473271070721?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो