लखनऊ

Yogi Adityanath को गोरखपुर वापस जाना ही था, BJP ने कुछ जल्दी ही भेज दिया- Akhilesh Yadav

UP Assembly Elections 2022 को लेकर भाजपा ने आज जैसे ही अपनी पहली लिस्ट में Yogi Adityanath को गोरखपुर से चुनाव लड़ाने का ऐलान किया। उसके तुरंत बाद ही अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में बड़ा कमेन्ट कर दिया। अखिलेश यादव ने उन्हें पराया बताते हुए कहा कि उन्हें वापस तो जाना ही था। लेकिन अभी से भेज दिया ये थोड़ा जल्दी है।

लखनऊJan 15, 2022 / 10:22 pm

Dinesh Mishra

File Photo of Akhilesh yadav and Yogi adityanath


UP Assembly Elections 2022 को लेकर भाजपा ने आज जैसे ही अपनी पहली लिस्ट में Yogi Adityanath को गोरखपुर से चुनाव लड़ाने का ऐलान किया। उसके तुरंत बाद ही अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में बड़ा कमेन्ट कर दिया। अखिलेश यादव ने उन्हें पराया बताते हुए कहा कि उन्हें वापस तो जाना ही था। लेकिन अभी से भेज दिया ये थोड़ा जल्दी है।

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री के गोरखपुर से चुनाव लड़ने पर निशाना साधा और कहा कि वह भाजपा के सदस्य नहीं है इसलिए उन्हें अपने घर भेज दिया है।
अखिलेश यादव आज यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अयोध्या, मथुरा तो कभी प्रयागराज से चुनाव लड़ने की बात होती थी, लेकिन अब भारतीय जनता पार्टी को समझ में आ गया है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के मंत्रियों और विधायकों के लिए अब सपा के दरवाजे बंद हो गए हैं। भाजपा अब किसी का भी टिकट काटे, सपा उन्हें नहीं लेगी। उन्होंने योगी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा के सदस्य नहीं इसलिए उन्हें अपने घर गोरखपुर भेज दिया है।
भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर के बारे में बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, रामपुर मनिहारन और गाजियाबाद की सीट पर चन्द्रशेखर रावण से बात की गई। लेकिन, वह खुद कुछ स्पष्ट नहीं कर पाए। सपा जोड़ने का कार्य कर रही है तोड़ने का नहीं। इसीलिए हम अपने लोगों को थोड़ा पीछे करके, दूसरी पार्टी के नेताओं को जगह दी है। हालांकि, अब गुंजाइश नहीं है।
सपा मुखिया ने सभी सपा कार्यकर्ताओं से चुनाव आयोग द्वारा जारी की गई गाइडलाइन और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को घर में रहने की सलाह दी। बोले, समाजवादी गठबंधन के साथ प्रदेश की 80 फीसद जनता है। अब भाजपा की विदाई तय है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.