गेंहू और गन्ना किसानों को धोखा अखिलेश ने कहा कि जबसे भाजपा सरकार बनी है, तबसे कृषि अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। भाजपा ने गेंहू और गन्ना किसानों को धोखा दिया है। साथ ही कोई खरीद केंद्र भी नहीं खोला गया है, जिससे किसानों की समस्या और बढ़ रही है। इसलिए बिचैलिये और आढ़्तियों के हाथों किसान लुटने को मजबूर हैं।
किसान सबसे ज्यादा कर्जदार अखिलेश ने कहा कि घरेलू गैस सिलेण्डर के दाम बढ़ गए हैं। बिजली की दरों में भी इजाफा हुआ है। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से मालभाड़ा भी बढ़ता है। इन सबसे किसान ज्यादा कर्जदार होता है, जिससे तंग आकर आखिर में वे आत्यहत्या कर लेता है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास लोगों को गुमराह करने के अलावा और कोई काम नहीं है।