लखनऊ

महंगाई पर बोले अखिलेश, कहा इससे किसान सबसे ज्यादा प्रभावित, इसलिए करते हैं आत्महत्या

महंगाई पर पूर्व सीएम व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि ये भाजपा की विफल नीतियों का असर है कि देश संकटग्रस्त हो गया है

लखनऊNov 11, 2018 / 07:44 pm

Karishma Lalwani

महंगाई पर बोले अखिलेश, कहा इससे किसान सबसे ज्यादा प्रभावितष इसलिए करते हैं आत्महत्या

लखनऊ. वर्तमान समय में महंगाई देश की बड़ी समस्याओं में से एक है। चीजों के दाम बढ़ने के साथ ही आमजन की परेशानी भी महंगाई को लेकर बढ़ रही है। नोटबंदी हो या जीएसटी, इन चीजों ने आम जनता की कमर तोड़ रखी है। महंगाई पर पूर्व सीएम व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि ये भाजपा की विफल नीतियों का असर है कि देश संकटग्रस्त हो गया है।
 

https://twitter.com/samajwadiparty/status/1061606950910214146?ref_src=twsrc%5Etfw
गेंहू और गन्ना किसानों को धोखा

अखिलेश ने कहा कि जबसे भाजपा सरकार बनी है, तबसे कृषि अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। भाजपा ने गेंहू और गन्ना किसानों को धोखा दिया है। साथ ही कोई खरीद केंद्र भी नहीं खोला गया है, जिससे किसानों की समस्या और बढ़ रही है। इसलिए बिचैलिये और आढ़्तियों के हाथों किसान लुटने को मजबूर हैं।
किसान सबसे ज्यादा कर्जदार

अखिलेश ने कहा कि घरेलू गैस सिलेण्डर के दाम बढ़ गए हैं। बिजली की दरों में भी इजाफा हुआ है। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से मालभाड़ा भी बढ़ता है। इन सबसे किसान ज्यादा कर्जदार होता है, जिससे तंग आकर आखिर में वे आत्यहत्या कर लेता है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास लोगों को गुमराह करने के अलावा और कोई काम नहीं है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.