script

अखिलेश ने अपर्णा यादव के भाजपा ज्वाइन करने पर दिया बड़ा बयान, प्रेस कांफ्रेस कर कही बड़ी बात

locationलखनऊPublished: Sep 20, 2019 10:33:14 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव का कई मौके पर भारतीय जनता पार्टी की ओर रुख दिखा है।

Akhilesh aparna

Akhilesh Aparna

लखनऊ. समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की छोटी बहू अपर्णा यादव (Aparna Yadav) का रुख लगातार भारतीय जनता पार्टी की ओर देखा गया है। बीते कुछ वर्षों में उन्होंने कई ऐसे बयान दिए हैं, जिससे माना जाने लगा कि वह भाजपा (BJP) ज्वाइन कर सकती हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट से किस्मत आजमाई, लेकिन हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद लोकसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें मौके नहीं दिया। वहीं बीते दिनों एक बार फिर उनके उपचुनाव लड़ने की सुगबुगाहट देखी गई। चर्चा जोरों पर है कि मुलायम सिंह की छोटी बहू लखनऊ कैंट से चुनाव लड़ सकती हैं। आपको बता दें कि भाजपा से रीता बहुगुणा जोशी के सांसद बनने के बाद यह सीट रिक्त हुई है। हालांकि अभी अपर्णा यादव किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगी, इस पर स्थिति साफ नहीं है। वहीं शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पहली दफा अपर्णा यादव के भाजपा ज्वाईन करने के कयास पर प्रतिक्रिया दी।
ये भी पढ़ें- सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए आया बड़ा आदेश, हर दिन पहननी होगी वर्दी, ड्रेस कोड का पालन न किया तो जाएगी नौकरी

अखिलेश यादव ने दिया बयान-

अखिलेश यादव से पत्रकार वार्ता के दौरान जब पूछा गया कि क्या अपर्णा यादव भाजपा में शामिल होने जा रही हैं। इस पर अखिलेश यादव ने हंसते हुए कहा कि हमारे यहां लोकतंत्र है। कोई बंदिश नहीं है। जिसे जहां जाना हो जाए, पर हम अपना कुनबा बढ़ाएंगे। जिनता बड़ा परिवार हमारा है, उतना किसी का नहीं होगा। हम सब एक हैं।
ये भी पढ़ें- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर वाहन चलाने पर अब लगेगा प्रतिबंध, बदल गए नियम, हुई बड़ी घोषणा

Akhilesh
अखिलेश के बयान से अपर्णा (Aparna Yadav) के भाजपा (BJP) में जाने की कयायों को फिर से हवा मिल गई है। बहरहाल हमीरपुर (Hamirpur) के अलावा अन्य सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान फिलहाल नहीं हुआ है। देखना दिलचस्प होगा कि अपर्णा का फैसला क्या होगा।

ट्रेंडिंग वीडियो