scriptआप प्रत्याशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी वाले पर्चों को लेकर अखिलेश ने दिया बड़ा बयान, भाजपा को दी यह नसीहत | Akhilesh yadav over objectionable letter for AAP candidate Atishi | Patrika News
लखनऊ

आप प्रत्याशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी वाले पर्चों को लेकर अखिलेश ने दिया बड़ा बयान, भाजपा को दी यह नसीहत

पूर्वी दिल्ली की लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी आतिशी द्वारा भाजपा प्रत्याशी व क्रिकेटर गौतम गंभीर पर उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के साथ पर्चे बांटने के आरोप पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है।

लखनऊMay 09, 2019 / 11:02 pm

Abhishek Gupta

Akhilesh

Akhilesh

लखनऊ. पूर्वी दिल्ली की लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी आतिशी द्वारा भाजपा प्रत्याशी व पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर पर उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी वाले पर्चे बांटने के आरोप पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है। आपको बता दें कि आप प्रत्याशी गुरुवार को एक प्रेस कांफ्रेस में आपत्तिजनक पर्चों का खुलासा करते हुए रो पड़ी थीं।
ये भी पढ़ें- मेनका गांधी के खिलाफ प्रियंका गांधी कर रही थी रोड शो, तभी सामने आ गईं चाची, भतीजी ने किया यह

अखिलेश यादव ने कहा यह-

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर उक्त मामले की निंदा करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आतिशी के बारे में प्रसारित पत्र परेशान करने वाला है और राजनीति के लिए सबसे निचले स्तर पर गिरने वाला है। भाजपा को यह महसूस करने की जरूरत है कि गरिमा खोने से बेहतर होगा कि वह गरिमा के साथ हारे।
https://twitter.com/AtishiAAP?ref_src=twsrc%5Etfw
गंभीर ने कहा यह-

आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंभीर से सवाल पूछते हुए कहा कि अगर वो मेरे जैसी एक सशक्त महिला को हराने के लिए इतना गिर सकते तो सांसद बनने के बाद वो अपने क्षेत्र की महिलाओं को कैसे सुरक्षित करेंगे। हालांकि इसके जवाब में गौतम गंभीर ने चुनौती देते हुए कहा कि यदि उनके खिलाफ इस मामले को लेकर कोई भी सबूत सामने आ जाए तो वो अपना नामांकन वापस ले लेंगे।

Home / Lucknow / आप प्रत्याशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी वाले पर्चों को लेकर अखिलेश ने दिया बड़ा बयान, भाजपा को दी यह नसीहत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो