scriptअखिलेश के रामपुर दौरे से पहले विरोध शुरू, कांग्रेसियों ने सीएम योगी को लिखा खत, कहा- बिगड़ सकता है रामपुर का माहौल | Akhilesh Yadav Rampur Visit latest News | Patrika News

अखिलेश के रामपुर दौरे से पहले विरोध शुरू, कांग्रेसियों ने सीएम योगी को लिखा खत, कहा- बिगड़ सकता है रामपुर का माहौल

locationलखनऊPublished: Sep 08, 2019 01:39:30 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

– समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नौ सितंबर को जाएंगे रामपुर- उत्तर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष ने राज्यपाल और सीएम योगी आदित्यनाथ से की शिकायत- कहा- सपा प्रमुख अखिलेश यादव के रामपुर आने से बिगड़ सकता है यहां का माहौल

Akhilesh Yadav Rampur Visit

उत्तर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष ने राज्यपाल और सीएम योगी आदित्यनाथ से की शिकायत

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (AKhilesh Yadav) के रामपुर दौरे को लेकर सियासत तेज हो गई है। एक तरफ जिले में धारा 144 लगी है, दूसरी ओर स्थानीय कांग्रेसी नेताओं (Congress) ने भी सपा प्रमुख के दौरे का विरोध शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मुतिउर्रहमान बबलू ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (UP Governor) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को पत्र भेजकर अखिलेश यादव को रामपुर आने से रोकने की अपील की है। उनका कहना है कि सपा प्रमुख के आने से रामपुर का माहौल बिगड़ सकता है। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि आजम खान (Azam Khan) की पूरी राजनीति साम्प्रदायिक रही है। वह षड़यंत्र करके अखिलेश यादव रामपुर बुला रहे हैं।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को रामपुर जाएंगे और सपा नेता आजम के समर्थन में रामपुर में हुंकार भरेंगे। समाजवादी पार्टी के ट्विवटर हैंडल पर मिली जानकारी के मुताबिक, 9-10 सितंबर की रात अखिलेश वहीं ठहरेंगे। हालांकि, रामपुर में धारा 144 लागू है, ऐसे में उन्हें यहां धरना-प्रदर्शन की इजाजत नहीं हैं।
यह भी पढ़ें

आजम खान के मुद्दे को लेकर पीएम मोदी से मिलेंगे मुलायम सिंह यादव, कार्यकर्ताओं से कहा- तैयार रहो



मुलायम ने किया था आजम का समर्थन
बीते दिनों मुलायम सिंह यादव ने प्रेसवार्ता कर आजम खान पर हो रही कार्यवाही को गलत बताते हुए सपाइयों से आंदोलन की बात कही थी। इसके बाद अखिलेश यादव रामपुर पहुंच रहे हैं। मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि आजम खान को जानबूझकर बदनाम किया गया। उनके खिलाफ अन्याय किया जा रहा है और अगर यह बंद नहीं किया गया तो सपा सड़कों पर उतरेगी। अगर फिर भी बात नहीं बनी तो वह खुद इस मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।
यह भी पढ़ें

आखिर ऐसा क्या हुआ कि आजम के लिए मैदान में उतर पड़े मुलायम



https://twitter.com/samajwadiparty/status/1170309962410729475?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो