वह भाजपाई कौन, जो जेल में अतीक का भरवाता था पर्चा, अखिलेश ने कहा जांच होनी चाहिए
लखनऊPublished: Mar 28, 2023 05:59:50 pm
Akhilesh Yadav reaction on Atiq Ahmed sentenced: अतीक अहमद को सजा सुनाए जाने के बाद अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा है कि वह अदालत के आदेश का सम्मान करते हैं।
माफिया डॉन अतीक अहमद (Atiq Ahmed) को उमेश पाल किडनैपिंग केस (Umesh Pal Kidnapping Case) में सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई जाने के बाद समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की ओर से रिएक्शन सामने आया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि वह अदालत के आदेश का सम्मान करते हैं। साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर भी निशाना साधा है।