scriptBJP सिर्फ गुमराह करती है, युवा बेरोजगार हैं- Akhilesh Yadav | Akhilesh Yadav said BJP only misleads, youth are unemployed | Patrika News

BJP सिर्फ गुमराह करती है, युवा बेरोजगार हैं- Akhilesh Yadav

locationलखनऊPublished: Jan 24, 2022 07:31:52 pm

Submitted by:

Dinesh Mishra

Uttar Pradesh Elections में अखिलेश यादव ने बोलते हुए कहा कि किसान को न एमएसपी मिली है, नहीं उसकी आय दुगनी हुई। भाजपा के संकल्प पत्र का एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। भाजपा सिर्फ झूठ नफरत और अफवाहों के सहारे सŸाा चलाती आयी है।

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

Uttar Pradesh Elections 2022 में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा दुनिया की सबसे ज्यादा झूठ बोलनेेवाली पार्टी है। भाजपा ने किसानों, नौजवानों को बड़े-बड़े सपने दिखाए लेकिन सबके साथ छल किया। समाजवादी सरकार के कामों के अलावा उसने कुछ किया नहीं सिर्फ रंग बदलती गयी। उसका दूसरा प्रिय काम समाजवादी पार्टी के प्रति भ्रम फैलाना और जनता को गुमराह करना है। जनता ने भी इसलिए ठान लिया है कि वह इस विधानसभा चुनाव में भाजपा का सफाया करेगी।
जिस तरह की अभद्र भाषा और अशिष्ट व्यवहार भाजपा द्वारा प्रदर्शित किया जा रहा है उससे लोकतंत्र की मर्यादा गिरती है। भाजपा ने चीन का मुद्दा उठाकर अपने पर ही आत्मघाती हमला किया है। पाकिस्तान के मुकाबले चीन से ज्यादा सुरक्षा को खतरा है यह कथन तो पूर्व चीफ डिफेन्स स्टाफ जनरल विपिन रावत जी का है। 13 नवम्बर 2021 के टाइम्स ऑफ इण्डिया में उनका बयान छपा है। इस मामले में भाजपा नेतृत्व को कम से कम जनरल रावत की प्रतिष्ठा का ख्याल रखना चाहिए था। अनर्गल आरोप लगाने से पहले उन्हें सत्यता की जांच कर लेनी चाहिए थी। इस मामले में भाजपा ने वही भ्रम फैलाया है जैसे अपने विज्ञापनों में वह कलकत्ता, चीन के चित्र दिखाकर अपने विकास का खोखला ढोल पीटता दिखाते है।
SP 300 Unit Free Electricity
इसमें दो राय नहीं कि समाजवादी सरकार के तमाम विकास कार्यों पर भाजपा खोखले दावे करके जनता को भटकाना चाहती है। अभी समाजवादी पार्टी ने 300 यूनिट घरेलू बिजली मुफ्त देने और राज्य कर्मचारियों-शिक्षकों को पुरानी पेंशन बहाल करने का भरोसा दिलाया तो भाजपा नेता बौखला गए। चूंकि भाजपा ने अपने पूरे कार्यकाल में कुछ किया ही नहीं इसलिए उसे समाजवादी इरादों पर भरोसा कैसे होगा? जबकि यह सच्चाई सभी जानते हैं कि समाजवादी जो कहते हैं, वह करते हैं। समाजवादियों की कथनी करनी में कोई अंतर नहीं होता है।
यह भी पढे : SP विधायक ने Join की BJP, बोले – अखिलेश यादव अपने ही नेताओं से नहीं मिलते, वहाँ सिर्फ चाटुकार

BJP सरकार में महिलाएं अपमानित और दुष्कर्म की शिकार हुई
आज स्थिति यह है कि जनता में भाजपा सरकार के प्रति भारी आक्रोश है। समाज का हर वर्ग दुःखी और परेशान है। भाजपा ने सिवाय महंगाई और भ्रष्टाचार बढ़ाने के कुछ और नहीं किया है। उसके समय में महिलाएं अपमानित और दुष्कर्म की शिकार हुई है। नौजवान परेशान हुए है। किसान को न एमएसपी मिली है, नहीं उसकी आय दुगनी हुई। भाजपा के संकल्प पत्र का एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। भाजपा सिर्फ झूठ नफरत और अफवाहों के सहारे सŸाा चलाती आयी है। जनता समाजवादी पार्टी पर ही भरोसा कर रही है और उसे ही विधानसभा चुनावों में विजयी बनाकर समाजवादी सरकार बनाने के लिए संकल्पित है।

ट्रेंडिंग वीडियो