scriptPolitical : अखिलेश यादव ने कहा – भाजपा सरकार पर अब जनता का भरोसा नहीं रहा | Akhilesh Yadav said - People no longer trust the BJP government | Patrika News
लखनऊ

Political : अखिलेश यादव ने कहा – भाजपा सरकार पर अब जनता का भरोसा नहीं रहा

– मोदी सरकार ने देश के हर वर्ग को ठगने का काम किया – संजय सिंह- सरकार ने किसान आत्महत्या को रोकने का नहीं किया प्रयास – अजय लल्लू

लखनऊFeb 26, 2021 / 02:53 pm

Neeraj Patel

1_9.jpg

लखनऊ. उत्तर प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर वार करते हुए ट्विट कर कहा कि ये कितना दुःखद है कि एक पिता जिसके पुत्र के उत्तर प्रदेश पुलिस की हिरासत में मारे जाने की चर्चा है, वो सरकार से न्याय की उम्मीद खो बैठा है। न्याय के लिए सपा आख़िर तक उनके साथ लड़ेगी। भाजपा सरकार पर अब जनता का भरोसा नहीं रहा। बहुत हुई ‘ज़ुल्मों’ की मार, अबकी बार भाजपा बाहर!

मोदी सरकार ने देश के हर वर्ग को ठगने का काम किया – संजय सिंह
लखनऊ. आप पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने भाजपा सरकार को घेरते हुए ट्विट कर कहा कि किसान परेशान, बेरोज़गार युवा परेशान, आम इंसान परेशान मोदी सरकार ने देश के हर वर्ग को ठगने का काम किया है। भाजपा सरकार ने बस अपने मित्रों ”अडानी-अम्बानी” को ही फायदा पहुंचाया है। देश के नौजवानों को जाती, धर्म, क्षेत्रवाद के नाम पर बाटना बंद करो, सरकारी संस्थानों को बेचना बंद करो, देश का नौजवान बेरोज़गार है, उसे रोजगार दो।

सरकार ने किसान आत्महत्या को रोकने का नहीं किया प्रयास – अजय लल्लू
लखनऊ. उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय कुमार लल्लू ने अपराध के मामलों को लेकर भाजपा सरकार को घेरते हुए ट्विट कर कहा कि अब तक 850 से अधिक किसानों ने आत्महत्या कर ली है। किसान आत्महत्या को रोकने का भाजपा सरकार ने कोई प्रयास नहीं किया है। यह भाजपा सरकार किसान विरोधी है, बुंदेलखंड विरोधी है। खेती ठीक ढंग से हो सके, बुंदेलखंडवासियों के पीने के पानी के संकट को भाजपा सरकार कब तक दूर करेगी समय बता दे।

Home / Lucknow / Political : अखिलेश यादव ने कहा – भाजपा सरकार पर अब जनता का भरोसा नहीं रहा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो