scriptभाजपा के कारनामों से संघर्ष कर रही : अखिलेश यादव | Akhilesh Yadav says BJP government | Patrika News

भाजपा के कारनामों से संघर्ष कर रही : अखिलेश यादव

locationलखनऊPublished: Nov 11, 2019 06:42:34 pm

Submitted by:

Ritesh Singh

भाजपा सरकार ने बंद कर उनका अपमान किया है।

भाजपा के कारनामों से संघर्ष कर रही : अखिलेश यादव

भाजपा के कारनामों से संघर्ष कर रही : अखिलेश यादव

लखनऊ ,समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री akhilesh yadav ने कहा है कि देश भर में जहां गुरू नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है वहीं BJP government अंधेरे गलियारे में ढकेल रही है। B J P और समाजवादी पार्टी में यही अंतर है कि समाजवादी पार्टी भाजपा के कारनामों से संघर्ष कर रही है। भाजपा की नीतियां विनाशक हैं जबकि समाजवादी पार्टी निर्माण और रचना की पक्षधर है।
Akhilesh Yadav ने आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में विभिन्न जनपदों से मिलने आए कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि B J P समाज को दिशा भ्रम का शिकार बना रही है। बुनियादी समस्याएं जहां की तहां मुंह बाए खड़ी हैं, ढाई वर्ष सरकार के पूरे हो जाने पर भी उनके समाधान के लिए कोई प्रयास नहीं हुए हैं। कानून व्यवस्था के हालात बिगड़े हुए हैं। बिना कोई काम किए BJP government ने फिजूल की बातों में समय बर्बाद कर दिया।
Akhilesh Yadav आज तमाम ऐसे लोगों से मिले जो अधिकारियों के चक्कर लगाते रहे लेकिन उन्हें आज तक आवास नहीं मिला। नौजवानों ने कहा कि प्रदेश में रोजगार के अवसर न के बराबर हैं। जो उद्योगधंधे हैं भी उनमें छंटनी हो रही है। वे बेरोजगारी से परेशान हैं। उनका भविष्य अंधकार में है। कुछ खिलाड़ी भी आए थे जिनका कहना है कि भाजपा सरकार में उनकी अनदेखी की जा रही है। वे आभारी है कि समाजवादी सरकार में उन्हें पुरस्कार और सम्मान मिल रहा था। यशभारती जैसा सर्वोच्च सम्मान भी उन्हें samjwadi government में ही मिला था जिसे भाजपा सरकार ने बंद कर उनका अपमान किया है।
रिटायर्ड कला शिक्षक इंटर कालेज, सुल्तानपुर और प्रांतीय अध्यक्ष उ0प्र0 कश्यप निषाद सभा खेमई प्रसाद निषाद ने Akhilesh Yadav से भेंट कर BJP राज में जनता की बढ़ती परेशानियों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि शिक्षकों, शिक्षामित्रों की दुर्दशा है। जाड़ा आ गया है बच्चों को अभी तक स्वेटर, मोजे-जूते तक नहीं मिल पाए हैं।
यह भी राष्ट्रीय अध्यक्ष को जानकारी दी गई कि बड़े पैमाने पर विभिन्न जनपदों में अवैध खनन कार्य चल रहा है। खनन माफियाओं पर भाजपा राज में खुली छूट है चूकि उन्हें भाजपा नेताओं का संरक्षण मिल रहा है। छात्रनेता श्रीराम जायसवाल समाजवादी ने बताया कि कपिलवस्तु में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में भाजपाई अराजकता पैदा करने में लगे रहते हैं। यह विश्वविद्यालय समाजवादी सरकार में ही रिकार्ड समय में बनाया गया। कपिलवस्तु में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय नेपाल की सीमा पर स्थित है।
Akhilesh Yadav से जश्ने वारिस पाक कमेटी सुल्तानपुर के हजरत मोबीन अहमद वारसी उर्फ लड्डन बाबा ने भी मुलाकात की और उन्हें सन् 2022 में जीत तथा मुख्यमंत्री बनने के लिए दुआ की। बाबा ने कहा कि उत्तर प्रदेश का परेशान आवाम Akhilesh Yadav को मुख्यमंत्री देखना चाहती है। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा से परेशान है और अब सभी की नज़रें समाजवादी पार्टी पर हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो