scriptरक्षा मंत्री पर्रिकर सहित शोकाकुल राष्ट्र ने शहादत को किया सलाम | Nation Pay Tribute to Martyr Hanumanthappa | Patrika News

रक्षा मंत्री पर्रिकर सहित शोकाकुल राष्ट्र ने शहादत को किया सलाम

locationलखनऊPublished: Feb 11, 2016 09:47:00 pm

Submitted by:

शोकाकुल राष्ट्र ने अपने महान सपूत लांस नायक हनुमंथप्पा कोपड़ को गुरुवार शाम भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 

शोकाकुल राष्ट्र ने अपने महान सपूत लांस नायक हनुमंथप्पा कोपड़ को गुरुवार शाम भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 

तिरंगे में लिपटे उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव ले जाने से पूर्व बरार स्क्वायर ले जाया गया, जहां रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर, रक्षा राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, तीनों सेनाओं के प्रमुख, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। देश के कई अन्य हिस्सों में भी लांस नायक कोपड़ को श्रद्धांजलि दी गई। 

उनके पार्थिव शरीर को कर्नाटक के हुबली ले जाया जाएगा, जहां शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। हिमस्खलन में मारे गए बाकी जवानों के पार्थिव शरीर को भी सियाचिन से उनके पैतृक स्थान तक लाने के लिए प्रयास जारी है। 

मद्रास रेजिमेंट के लांस नायक कोपड़ गत 3 फरवरी को सियाचिन में हिमस्खलन में अपने 9 अन्य साथियों के साथ दब गए थे। उन्हें छह दिन बाद 35 फीट मोटे बर्फ से जीवित निकाला गया था और सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां गुरुवार को उनका निधन हो गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो