नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि नोटबंदी से पहले 8 नवंबर 2017 को प्रधानमंत्री ने कहा था कि नोटबंदी से आतंकवाद खत्म हो जाएगा। करप्शन खत्म हो जाएगा, कालाधन वापस आ जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास लोगों को गुमराह करने के अलावा विकास का कोई मुद्दा नहीं है। कार्यक्रम में यूपी के पूर्व मंत्री आजम खान ने भी भारतीय जनता पार्टी पर जमकर शब्दबाण चलाए। उन्होंने कहा कि ये लोग हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाइयों को बांटकर अलग करने की तैयारी में हैं। कहीं ऐसा न हो, कल हिंदुस्तान में हमारी हालत रोहिंग्या मुस्लिमों जैसी हो जाए।
नरेश उत्तम फिर बने सपा के प्रदेश अध्यक्ष
समाजवादी पार्टी के प्रदेश सम्मेलन में नरेश उत्तम पटेल को एक बार फिर सपा का प्रदेश अध्यक्ष चुन गया। बतौर निर्वाचक अधिकारी रामगोपाल यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा करते हुए कहा कि नरेश उत्तम को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया जाता है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव ने मुझ पर विश्वास जताकर मुझे फिर से सपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। इसके लिए मैं हमेशा सपा का कर्जदार रहूंगा। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर हम आगामी लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी बनाएंगे। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की सरकार ने समाज में जहर घोलने का काम किया है। इनका मकसद समाज को बांटकर राज करने का है।