scriptविपक्षी एक्ता के संदेश का असर पूरे देश पर होगा: अखिलेश यादव | akhilesh yadav statement during united India rally in west bengal | Patrika News

विपक्षी एक्ता के संदेश का असर पूरे देश पर होगा: अखिलेश यादव

locationलखनऊPublished: Jan 19, 2019 07:40:37 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

पश्चिम बंगाल में अखिलेश ने कहा कि विपक्षी एकता का जो संदेश जा रहा है पूरे देश में उसका असर होगा

akhilesh yadav

विपक्षी एक्ता के संदेश का असर पूरे देश पर होगा: अखिलेश यादव

लखनऊ. समाजवादी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कोलकाता के यूनाइटेड इंडिया रैली में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा आज पश्चिमी बंगाल से विपक्षी एकता का जो संदेश जा रहा है पूरे देश में उसका असर होगा। भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। पूरे देश ने मन बना लिया है कि वह इस बार लोकसभा चुनावों में देश का नया प्रधानमंत्री चुनेगी। भाजपा ने सत्ता में आने पर जनता को छला है, धोखा दिया है। षडयंत्र करना और नफरत फैलाना ही उसकी आदत है।
अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन से खुशी की लहर पैदा हुई है। नए साल में बदलाव आने पर और नया प्रधानमंत्री मिलने पर लोगों को बहुत खुशी होगी। समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के उत्तर प्रदेश में साथ आ जाने से भाजपा में हताशा है। भाजपा नेता बैठक दर बैठक कर रहे हैं कि कैसे एक सीट ही बचा ली जाए।
https://twitter.com/samajwadiparty/status/1086621659107340289?ref_src=twsrc%5Etfw
जनता बताएगी दूल्हा कौन

अखिलेश यादव ने भाजपा पर चुटकी लेकर कहा कि ये तो जनता बताएगी हमारे बीच दूल्हा कौन होगा। उन्होंने कहा कि हमने तो भाजपा से ही गठबंधन करना सीखा है। भाजपा ने 40 दलों से गठबंधन कर सरकार बनाई। अब चुनाव नजदीक है, तो इस गठबंधन में सीबीआई, ईडी आदि को भी जोड़ रहे है। दूसरी तरफ हमने जनता का साथ लिया है, वहीं 2019 का फैसला करेगी। भाजपा काम पर नहीं बल्कि साजिश कर वोट मांगती है। लेकिन हम एक-एक सीट जीतेंगे और भाजपा का सफाया करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो