scriptअखिलेश ने उत्तर प्रदेश को बोला ‘हत्या प्रदेश’, कहा – अपराध नियंत्रण के दावे कागजी | akhilesh yadav statement on bjp government | Patrika News
लखनऊ

अखिलेश ने उत्तर प्रदेश को बोला ‘हत्या प्रदेश’, कहा – अपराध नियंत्रण के दावे कागजी

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बयान दिया है।

लखनऊAug 17, 2019 / 05:42 pm

आकांक्षा सिंह

lucknow

अखिलेश ने उत्तर प्रदेश को बोला ‘हत्या प्रदेश’, कहा – अपराध नियंत्रण के दावे कागजी

लखनऊ. समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। मुख्यमंत्री के अपराध नियंत्रण के दावे कागजी साबित हो रहे हैं, अपराधी बेखौफ हैं। भाजपा (BJP) राज में यूपी ‘हत्या प्रदेश‘ बन गया है। अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का नारा देते हैं, लेकिन भाजपा राज में बेटियां ही सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। जब देश स्वाधीनता दिवस (Independence day) मना रहा था, तब बाराबंकी के टिकैतराय नगर (Tikaitarai Nagar) थानाक्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। कानपुर के बिठूर (BIthur) में एक किशोरी ने बलात्कार के बाद आत्महत्या कर ली। लखनऊ के ठाकुरगंज (Thakurganj) में एक छात्रा ने परेशान होकर स्कूल जाना ही छोड़ दिया। राजधानी में ही तेलीबाग की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। हाथरस सदर कोतवाली (Hathras Sadar Kotwali) क्षेत्र की एक छात्रा से दुष्कर्म किया गया। संभल में नाबालिग लड़की से छेड़खानी की घटना हुई। ग्रेटर नोएडा में एक महिला को कार से अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

सपा अध्यक्ष ने कहा, सहारनपुर (Saharanpur) में अवैध खनन (Awaidh khana) रोकने पर पुलिस पर जेसीबी चढ़ा दी गई। इटावा में बदमाशों ने डिप्टी जेलर पर हमला कर दिया। लखनऊ में वायरलेस चौराहे (wairless chauraha) पर एक सिपाही पर बाइक चढ़ा दी। शाहजहांपुर में एसडीएम और सीओ के घर पर लोगों ने हंगामा कर दिया। गाजियाबाद में सब इंस्पेक्टर ने और बिजनौर में सिपाही ने खुदकुशी कर ली।


अखिलेश ने कहा कि जेलों से भी आपराधिक गतिविधियां चल रही हैं। उन्नाव में उगू नगर पंचायत अध्यक्ष ने अपने विज्ञापन में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री के साथ हत्या, बलात्कार के आरोपी विधायक की फोटो लगाकर दिखा दिया है कि भाजपा ही अपराधियों की पनाहगाह है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो