scriptबजट 2019 से पहले अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, किसी को नहीं थी उम्मीद.. भाजपा में मचा हड़कंप | akhilesh yadav statement on budget 2019 PDF | Patrika News

बजट 2019 से पहले अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, किसी को नहीं थी उम्मीद.. भाजपा में मचा हड़कंप

locationलखनऊPublished: Feb 01, 2019 03:12:04 pm

Submitted by:

Ruchi Sharma

बजट 2019 से पहले अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, किसी को नहीं थी उम्मीद.. भाजपा में मचा हड़कंप

AKHILESH YADAV

बजट 2019 से पहले अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान, किसी को नहीं थी उम्मीद.. भाजपा में मचा हड़कंप

लखनऊ. गुरुवार को संसद का बजट सत्र budget 2019 का आगाज़ हो चुका है और आज शुक्रवार से लोकसभा में अंतरिम बजट पेश होगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि पीएम मोदी सरकार कई बड़े ऐलान कर सकती है। इसके तहत ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बजट को लेकर मोदी सरकार पर ट्वीट करते हुए तंज कसा है। अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए कहा कि ‘जब हर क्षेत्र में देश गया घट, तो क्या करोगे ला कर बजट, तैयार हो जाइए आनेवाला है झूठ का पुलिंदा जिसमें ‘सच’ को छोड़कर सब कुछ होगा…

बता दें कि इससे कुछ समय पहले ही उन्होंने एक और ट्वीट करते हुए लिखा था कि 4.5 साल में बेरोज़गारी पिछले 45 साल से ज़्यादा बढ़ी है। 10 करोड़ नौकरियों का झूठा ख़्वाब दिखाने वालों से ‘19 में 10 करोड़ नए मतदाता एक एक नौकरी ना मिलने का बदला लेंगे, वही युवा जो विकास का सपना देख कर गांव छोड़ते हैं अब उनकी सत्ता छीनेंगे जिन्होंने उनके सपने छीने थे।

गौरतलब है कि बजट केन्द्र की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के मौजूदा कार्यकाल का छठा और अंतिम Budget होगा। हालांकि, यह अंतरिम बजट होगा लेकिन उद्योग सूत्रों और विशेषज्ञों का कहना है कि वित्त मंत्री गोयल इससे आगे बढ़कर कुछ नई घोषणायें कर सकते हैं।
https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1091188999086096384?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो