script

पुलवामा में शहीद जवानों की बहादुरी को देश सलाम करता है : अखिलेश यादव

locationलखनऊPublished: Feb 18, 2019 08:09:46 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जवानों की शहादत पर शोक व्यक्ति किया है

akhilesh

पुलवामा में शहीद जवानों की बहादुरी को देश सलाम करता है : अखिलेश यादव

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जवानों की शहादत पर शोक व्यक्ति किया है। उन्होंने कहा है कि पुलवामा में शहीद जवानों की बहादुरी को देश सलाम करता है। शहीद परिवारों की ज्यादा से ज्यादा मदद होनी चाहिए। पाकिस्तान को सबक सिखाने के मुद्दे पर सब एकराय हैं। सरकार को ठोस कदम उठाना चाहिए। घटनाएं अभी भी रूकी नहीं हैं। सीमाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है। कश्मीर में हुई घटना में इंटेलीजेंस की विफलता पर सरकार को जवाब देना चाहिए। ये बातें उन्होंने डाॅ. राममनोहर लोहिया सभागार में कहीं और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।
https://twitter.com/samajwadiparty/status/1097493265505550337?ref_src=twsrc%5Etfw
सपा को देंगे समर्थन

अखिलेश यादव उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा से सावधान रहना है। वह शहीदों के प्रति भी गंभीर नहीं है। उनमें कोई संवेदना नहीं है। इस दौरान बलवंत सिंह रामूवालिया के नेतृत्व में आए सिख प्रतिनिधिमण्डल ने ‘जो बोले सोनिहाल, सत श्री अकाल’ के जयकारे लगए और कहा कि सिख समाज उनका सम्मान करता है। वे सभी समाजवादी पार्टी को अपना समर्थन देंगे। गुरू तेग बहादुर की शहादत पर समाजवादी सरकार ने छुट्टी दी थी और सड़क देने का वादा भी पूरा करने का काम अखिलेश जी ने किया है।
सिख समाज बहादुरी का इतिहास है: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि सिख समाज का त्याग, बलिदान और जोखिम उठाने का साहस रहा है। सिख समाज बहादुरी का इतिहास हैं। खेत से सीमा तक सिख जवान पसीना बहाते हैं। दुनिया में सिख समाज के कारण भारत का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि एक दूसरे पर भरोसा करें। आप सहयोग करें, हम पूरी निष्ठा से आपके साथ है और हमेशा रहेंगे।
2019 लोकसभा चुनाव को महत्वपूर्ण बताकर अखिलेश ने कहा कि यह लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। आतंकवाद और भ्रष्टाचार में वृद्धि हुई है। नोटबंदी से न भ्रष्टाचार रूका और नहीं आतंकवाद समाप्त हुआ। हम किसान समाज से हैं। किसानों के लिए बड़ी-बड़ी मंडियों का निर्माण समाजवादी सरकार में ही हुआ। सरकार को किसानों को उनके उत्पादन का डेढ़ गुना मूल्य मिलना चाहिए। खेती घाटे का सौदा बन गई है। सरकार के पास संसाधन हैं उनसे किसान को सुविधाएं मिलनी चाहिए।
पूर्व मंत्री श्री बलवंत सिंह रामूवालिया के नेतृत्व में आए सिख प्रतिनिधिमण्उल में सर्वश्री मनोज पारस, कुलदीप सिंह भुल्लर, हरपाल सिंह जग्गी, बाबा जग्गा सिंह, बाबा श्याम सिंह, बाबा सूबेदार चन्नन सिंह, बाबा सतनाम सिंह, बाबा अमरजीत सिंह, माता जी इंद्रजीत कौर तथा श्री गोपाल सक्सेना, प्रीतमराम और बलविंदर सिंह मान आदि शामिल रहे। इस अवसर पर राजेन्द्र चौधरी पूर्व मंत्री, नरेश उत्तम पटेल प्रदेश अध्यक्ष, एस.आर.एस. यादव एम.एल.सी. भी उपस्थित रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो