scriptअखिलेश इस तारीख को कर सकते हैं आंदोलन, मुलायम के ऐलान को लेकर आखिरकार आई बड़ी खबर | Akhilesh Yadav support mulayam protest help for Azam | Patrika News

अखिलेश इस तारीख को कर सकते हैं आंदोलन, मुलायम के ऐलान को लेकर आखिरकार आई बड़ी खबर

locationलखनऊPublished: Sep 07, 2019 07:59:48 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के ऐलान का असर जल्द देखने को मिलने वाला है।

Azam Akhilesh

Azam Akhilesh

लखनऊ. समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के ऐलान का असर जल्द देखने को मिलने वाला है। प्रेस वार्ता में आजम खां (Azam Khan) के समर्थन में आंदोलन की चेतावनी के बाद कार्यकर्ताओं व नेताओं में कोई सुगबुगाहट नहीं दिख रही थी, लेकिन शायद ये आने वाले तूफान से पहले की शांति ही थी। आंदोलन का समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने संज्ञान लिया है। और सोमवार को आजम खां मामले में समाजवादी पार्टी भाजपा सरकार को घेरेगी।
ये भी पढ़ें- सीएम योगी के कार्यक्रम में हुआ बहुत बड़ा हादसा, इतने लोगों की मौत, मचा कोहराम

शिवपाल को भी दिए थे निर्देश-

आजम खां के खिलाफ जमीनी विवाद को लेकर 80 से भी अधिक मामले दर्ज हो चुके हैं। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने जब देखा का अन्याय का घड़ा भर रहा है तो उन्होंने अरसे बाद पहली बार प्रेस वार्ता कर सभी सपाईयों व अपने भाई शिवपाल सिंह यादव से भी आंदोलन करने के निर्देश दे दिए थे। शिवपाल सिंह यादव ने तो इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन सपा इसको लेकर तैयार दिख रही है।
ये भी पढ़ें- चार प्रत्याशियों के बाद अखिलेश ने अचानक इन 5 लोगों को उतारा मैदान में

Akhilesh Yadav
9 सितंबर को रामपुर जाएंगे अखिलेश-

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आज़म खान के मामले में अब खुद कमान संभाल ली है। सपा के मुखय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 9 सितम्बर को रामपुर जाएंगे और 9-10 सितम्बर की रात वहीं रहेंगे। अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां सांसद, उनके परिजनों एवं कार्यकर्ताओं से रामपुर में भेंट करेंगे। अखिलेश ने आजम खां के साथ हो रहे अन्याय, अपमान एवं उत्पीड़न की घोर निंदा की है। अपने दौरे पर वह आंदोलन भी कर सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो