scriptअखिलेश बोले- यूपी में ठप्प पड़ी डबल इंजन वाली सरकार, इन 7 प्वाइंट्स में बीजेपी को घेरा | Akhilesh Yadav targets BJP government | Patrika News

अखिलेश बोले- यूपी में ठप्प पड़ी डबल इंजन वाली सरकार, इन 7 प्वाइंट्स में बीजेपी को घेरा

locationलखनऊPublished: Feb 24, 2020 09:08:31 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर साधा निशाना

Akhilesh Yadav

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि देश हो या प्रदेश हर जगह भाजपा के राज में कानून-व्यवस्था इस तथाकथित डबल इंजन की सरकार में ठप्प पड़ी है

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को डबल इंजन की सरकार बताते हुए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि संविधान बचाने के लिए सीएए और एनआरसी के विरोध में जारी धरना-प्रदर्शन में सत्ता का दमन जारी है। अलीगढ़ में पुलिस द्वारा महिलाओं पर लाठीचार्ज निंदनीय है। अहिंसात्मक और शांतिपूर्ण धरना देती महिलाओं पर लाठी बरसाना अनैतिकता है। भाजपा सरकार ने क्रूरता की तमाम हदें पार कर दी हैं। सीएए, एनआरसी और एनपीआर के मुद्दों पर असहमति प्रदर्शित करने के लिए धरना दे रही महिलाओं के साथ भाजपा सरकार लगातार बदसलूकी करती रही है। लोकतंत्र में इसकी कतई इजाजत नहीं दी जा सकती है। यह नागरिकों का संवैधानिक अधिकार है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि देश हो या प्रदेश हर जगह भाजपा के राज में कानून-व्यवस्था इस तथाकथित डबल इंजन की सरकार में ठप्प पड़ी है। सत्ता में बैठे लोगों को लोकलाज की कतई परवाह नहीं है। कोई भी संवेदनशील व्यक्ति महिलाओं की गोद में ठिठुरते मासूम बच्चों के साथ दुर्व्यवहार की सोच भी नहीं सकता है। भाजपा ने क्रूरता और असभ्यता की सभी सीमाएं तोड़ दी है। भाजपा सरकार का यह आचरण अमानवीय है।
इन बड़े मुद्दों पर बोले अखिलेश
– अलीगढ़ में महिलाओं पर पुलिस का लाठीचार्ज निंदनीय
– बीजेपी सरकार पार कीं क्रूरता की हदें
– किसानों पर अत्याचार हो रहा है
– पीड़ितों, बीमारों को इलाज की सुविधा भी नहीं है
– स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह बर्बाद हैं
– प्रदेश को पूरी तरह उजाड़ने पर आमादा है भाजपा
– यूपी में बताया डबल इंजन सरकार
https://twitter.com/samajwadiparty/status/1231933632857509888?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो