scriptराजधानी में गोलीबारी-डकैती मामले पर अखिलेश यादव ने दिया बहुत बड़ा बयान, कहा- नाकाम सरकार का रिपोर्ट कार्ड… | Akhilesh yadav targets BJP over attack on businessman in lucknow | Patrika News

राजधानी में गोलीबारी-डकैती मामले पर अखिलेश यादव ने दिया बहुत बड़ा बयान, कहा- नाकाम सरकार का रिपोर्ट कार्ड…

locationलखनऊPublished: Mar 03, 2019 09:23:40 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आलमबाग में बीच बाजार घटी गोलीबारी-डकैती की घटना को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है.

Akhilesh

Akhilesh

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आलमबाग में बीच बाजार घटी गोलीबारी-डकैती की घटना को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यह घटना भाजपा की नाकाम सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश कर रही है। भाजपा ने एक तरफ व्यापार को खत्म कर दिया है, दूसरी तरफ अनियंत्रित अपराध से व्यापारी खत्म हो रहे हैं। अब इस चुनाव में व्यापारी खुद ही भाजपा को खत्म कर देंगे।
ये भी पढ़ें- भाजपा को बहुत बड़ा झटका, इस बड़े नेता ने सैकड़ों समर्थकों संग थामा सपा का दामन, हुई यह धमाकेदार घोषणा

भाजपा सरकार के दो वर्ष बाद भी कानून व्यवस्था पर कोई पकड़ नहीं बन सकी है-
अखिलेश यादव ने कहा कि जब प्रदेश की राजधानी में ही कानून व्यवस्था की यह स्थिति है, तो पूरे राज्य में स्थिति का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। दो दिन पूर्व बस्ती में एक अधिवक्ता की हत्या से पूरा प्रदेश थर्राया हुआ है। चारों तरफ अराजकता का बोलबाला हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार के दो वर्ष बाद भी कानून व्यवस्था पर कोई पकड़ नहीं बन सकी है।
अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आम जनमानस भय के वातावरण में जीने को मजबूर है। चोरी, डकैती, हत्या, लूट और बलात्कार की बढ़ती घटनाओं से उत्तर प्रदेश की छवि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धूमिल हुई है। जिसके कारण प्रदेश के विकास की संभावनाओं की गति रुक गयी है। उत्तर प्रदेश सरकार की उदासीनता के कारण अपराधियों के हौसले बढ़ गये हैं। अपराध की घटनाओं पर रोक के नाम पर फर्जी एनकाउण्टर किया जा रहा है। जिसमें निर्दोषों को फंसाया जा रहा है। सूबे में भाजपा के भय युक्त माहौल से निवेश और पर्यटन का क्षेत्र शिथिल पड़ गया है।
जान-माल की कोई सुरक्षा नहीं रह गयी-

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा शासन में जान-माल की कोई सुरक्षा नहीं रह गयी है। जिसके कारण जनता आक्रोशित है। मुख्यमंत्री जी का कानून व्यवस्था को ठीक करने का दावा हवा-हवाई साबित हो गया है। जनता के साथ कानून के मुद्दे पर वादाखिलाफी का जवाब आगामी लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाकर जरूर देगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो