लखनऊ

सपा में शामिल नेताओं का अखिलेश ने किया स्वागत, कहा 2022 अब दूर नहीं

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनकी पार्टी में शामिल पूर्व सांसदों व विधायकों का धन्यवाद किया

लखनऊJan 21, 2020 / 02:33 pm

Karishma Lalwani

सपा में शामिल नेताओं का अखिलेश ने किया स्वागत, कहा 2022 अब दूर नहीं

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने उनकी पार्टी में शामिल पूर्व सांसदों व विधायकों का धन्यवाद किया। अखिलेश ने उम्मीद जताई कि 2022 में उनकी पार्टी का वर्चस्व बढ़ेगा। उन्होंने ट्वीट कर सभी पूर्व सांसद व विधायकों का स्वागत किया। बड़ी संख्या में प्रदेश के विभिन्न ज़िलों के पूर्व सांसदों व विधायकों ने सपा की सदस्यता ग्रहण करके यह साबित कर दिया है कि प्रदेश के हर वर्ग की जनता के साथ-साथ अन्य राजनीतिक दलों के जन प्रतिनिधियों का भी सपा के प्रति विश्वास कितना बढ़ा है। 2022 अब दूर नहीं।
https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1219465779604623361?ref_src=twsrc%5Etfw
बता दें कि सोमवार को अखिलेश यादव की मौजूदगी में बहुजन समाज पार्टी समेत कई अन्य पार्टी के दिग्गज नेताओं ने सपा का दामन थाम लिया। बसपा से निष्कासित बस्ती मंडल के ताकतवर नेता व पूर्व मंत्री रामप्रसाद चौधरी अपने समर्थकों के साथ विक्रमादित्य मार्ग पर समाजवादी पार्टी के कार्यालय में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। राम प्रसाद चौधरी के साथ दूधनाथ (पूर्व विधायक), जितेंद्र कुमार (पूर्व विधायक), मालती देवी (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष), विपिन शर्मा (पूर्व ब्लाक प्रमुख), कबीर चौधरी (पूर्व प्रत्याशी), उमेश पांडे (पूर्व विधायक), अनिल कुमार (पूर्व विधायक) मुजफ्फरनगर, रामप्रसाद पासी (पूर्व प्रत्याशी कानपुर), सुदर्शन पासी (शाहजहांपुर), राजेंद्र चौधरी (पूर्व विधायक), मुकेश चौधरी जिला पंचायत सदस्य, अवधेश यादव जिला पंचायत सदस्य, ज्ञान चंद्र चौधरी जिला पंचायत सदस्य, कपिलदेव (जिला पंचायत सदस्य), हरिराम चौधरी (जिला पंचायत सदस्य), मनीराम मौर्या (पूर्व ब्लॉक प्रमुख), अजय सिंह (पूर्व ब्लाक प्रमुख), कुमकुम भारती (पूर्व ब्लाक प्रमुख), सीताराम (पूर्व जिला अध्यक्ष) शामिल हुए।
ये भी पढ़ें: प्रियंका गांधी का नया ठिकाना, यूपी के इस शहर से बढाएंगी सियासी गतिविधियों को आगे
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.