लखनऊ

गठबंधन के बाद अखिलेश ने की एक और सबसे बड़ी घोषणा, भाजपा नेता सपा-बसपा में शामिल होने के लिए हो रहे बेचैन!

गठबंधन के बाद अखिलेश ने की एक और सबसे बड़ी घोषणा, भाजपा नेता सपा-बसपा में शामिल होने के लिए हो रहे बेचैन!

लखनऊJan 13, 2019 / 11:33 am

Ruchi Sharma

गठबंधन के बाद अखिलेश ने की एक और सबसे बड़ी घोषणा, भाजपा नेता सपा-बसपा में शामिल होने के लिए हो रहे बेचैन!

लखनऊ. केंद्र की सत्ता से भाजपा को किनारे करने के लिए देश के सबसे बड़े प्रदेश उत्तरप्रदेश में सपा और बसपा ने गठबंधन कर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अब उत्तर प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है। गठबंधन की औपचारिक घोषणा के बाद सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा कि अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’। गौरतलब है कि दोनों पार्टियों के बीच यूपी की 38-38 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की सहमति बन गई है।

अखिलेश ने ट्वीट करके लिखा, ‘बसपा-सपा में गठबंधन से न केवल भाजपा का शीर्ष नेतृत्व व पूरा संगठन बल्कि कार्यकर्ता भी हिम्मत हार बैठे हैं. अब भाजपा बूथ कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ‘मेरा बूथ, हुआ चकनाचूर’. ऐसे निराश-हताश भाजपा नेता-कार्यकर्ता अस्तित्व को बचाने के लिए अब बसपा-सपा में शामिल होने के लिए बेचैन हैं।
 

बता दें इससे पहले भी अखिलेश यादव ने एक ट्वीट लिखा था कि आज का दिन हमारे देश के लिए ऐतिहासिक है, जब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से देश के संविधान और सौहार्द की रक्षा तथा दलितों, वंचितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों पर हो रहे अन्याय और अत्याचार से लड़ने के लिए बीएसपी-एसपी दोनों एक साथ आ गए हैं। यह एकजुटता भारतीय राजनीति को एक नई दिशा देगी और निर्णायक साबित होगी।’
 

बता दें कि दोनों पार्टियों के बीच तय हुए फॉर्म्युले के मुताबिक, यूपी की 80 सीटों में से 38-38 (कुल 76) सीटों पर एसपी-बीएसपी चुनाव लड़ेंगी। अमेठी और रायबरेली सीटें कांग्रेस के साथ बिना कोई गठबंधन किए छोड़ दी गई हैं और दो अन्य सीटें छोटे सहयोगी दलों के लिए रखी गई हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.