लखनऊ

कुछ इस अंदाज में अखिलेश यादव ने डिंपल को बोला Happy Birthday, फैन्स ने भी दी बधाई

कन्नौज से सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव का आज 41वां जन्मदिन है

लखनऊJan 15, 2019 / 01:17 pm

Hariom Dwivedi

कुछ इस अंदाज में अखिलेश ने डिंपल को बोला Happy Birthday, फैन्स बोले Congratulations

लखनऊ. कन्नौज से सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव का आज 41वां जन्मदिन है। सपाइयों ने सोशल साइट्स पर डिंपल यादव को जन्मदिन की बधाई दी है, वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
अखिलेश यादव ने डिंपल यादव संग अपनी एक तस्वीर ट्वीट करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। Happy Birthday Dimple लिखकर अखिलेश यादव ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें दोनों की किसी नदी के किनारे खड़े हैं। डिंपल यादव जिस ओर इशारा कर रही हैं, दूरबीन की मदद से अखिलेश यादव उधर की देख रहे हैं।
https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1085027264742342656?ref_src=twsrc%5Etfw
दोनों की हुई थी लव मैरिज

डिंपल यादव और अखिलेश यादव ने लव मैरिज की थी। डिंपल जब 21 वर्ष की थीं, उनकी मुलाकात मुलायम के सुपुत्र अखिलेश यादव से हो गई थी। दोनों में बढ़ी दोस्ती प्यार में बदल गई। हालांकि, शुरुआत में मुलायम सिंह यादव इस रिश्ते से खुश नहीं थे, बाद में वह अखिलेश और डिंपल की शादी के लिये राजी हो गए थे। 24 नवम्बर 1999 को दोनों परिणय सूत्र में बंध गये। दोनों के एक बेटा और दो बेटियां हैं। डिंपल यादव पहली बार 2014 में कन्नौज से सांसद चुनी गईं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.