scriptअमर सिंह के निधन पर अखिलेश यादव ने किया उन्हें याद, सीएम योगी व प्रियंका गांधी ने भी जताई संवेदना | Akhilesh yogi priyanka misses late amar singh | Patrika News

अमर सिंह के निधन पर अखिलेश यादव ने किया उन्हें याद, सीएम योगी व प्रियंका गांधी ने भी जताई संवेदना

locationलखनऊPublished: Aug 01, 2020 09:51:43 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) से राज्यसभा (Rajya Sabha) सांसद रहे अमर सिंह (Amar Singh) के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। अमर सिंह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और करीब छह महीने से उनका सिंगापुर में इलाज चल रहा था।

AKhilesh

AKhilesh

लखनऊ. समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) से राज्यसभा (Rajya Sabha) सांसद रहे अमर सिंह (Amar Singh) के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। अमर सिंह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और करीब छह महीने से उनका सिंगापुर में इलाज चल रहा था। आखिर में उन्हें शनिवार को अंतिम सांस ली। उनके बेहद करीबी रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर अमर सिंह व पिता मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) संग अपनी एक तस्वीर शेयर की है। साथ में लिखा है “अमर सिंह जी के स्नेह-सान्निध्य से वंचित होने पर भावपूर्ण संवेदना एवं श्रद्धांजलि”। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने अपनी संवेदना व्यक्त की है।
ये भी पढ़ें- यूपी में 3840 और हुए कोरोना संक्रमित, लखनऊ में मृतकों का आंकड़ा 100 पार

सीएम योगी ने राज्य सभा सांसद अमर सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमर सिंह एक वरिष्ठ एवं अनुभवी राजनेता थे। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की हैं।
ये भी पढ़ें- नींव पूजन कार्यक्रम पर कोरोना संकट, श्रीरामलला के सहायक पुजारी सहित 44 लोग पॉजिटिव

प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर कहा कि ईश्वर अमर सिंह जी की आत्मा को अपने श्रीचरणों में शरण दें। उनके परिवार के प्रति मेरी भावपूर्ण संवेदनाएं। मैं इस दुखद क्षण में उनकी शोक संतप्त पत्नी और बेटियों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती हूँ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो