scriptमेट्रो का ट्रायल कर प्राची और प्रतिभा ने बढ़ाया यूपी का मान | Allahabad girls Prachi and Pratibha run Lucknow Metro 15130389 news in hindi | Patrika News
लखनऊ

मेट्रो का ट्रायल कर प्राची और प्रतिभा ने बढ़ाया यूपी का मान

सीएम अखिलेश यादव ने महिलाओं को दिया मौक़ा

लखनऊDec 01, 2016 / 02:53 pm

Santoshi Das

lucknow metro

lucknow metro

लखनऊ.एक बार यूपी की दो युवतियों ने फिर से अपने राज्य का मान बढ़ाया। इलाहाबाद जैसे छोटे से शहर की दो लड़कियां प्रतिभा और प्राची ने अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट मेट्रो का पहला ट्रायल लखनऊ में किया। इस ट्रायल के लिए दोनों महिला मेट्रो ट्रेन चालकों को कन्नौज की सांसद डिम्पल यादव ने चाभी सौंपा। इन दोनों बहादुर महिलाओं के इस काम की तारीफ शहर की महिला संगठनों ने की। दोनों महिलाओं ने लड़कियों को आगे बढ़ने की सीख दी।

वीमेन पॉवर विंग की अध्यक्ष सुमन रावत ने कहा की यह देश के लिए ख़ुशी की बात है की आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं। वह मेट्रो ट्रेन से लेकर फाइटर प्लेन, हवाई जहाज चला रही हैं। यह आज की युवा महिला पीढ़ी के लिए एक प्रेरणाश्रोत हैं।

रेड ब्रिगेड की संस्थापिका उषा विश्कर्मा ने कहा की डर के आगे ही जीत मिलती हैं। इन दोनों बहादुर महिलाओं ने मेट्रो ट्रेन चलाकर उन महिलाओं के लिए एक आदर्श स्थापित किया है जो हर छोटी बात पर घबरा जाती हैं।

भारतीय मुस्लिम महिला आंदोलन की सक्रीय कार्यकर्त्ता नाइस हसन ने भी प्राची और प्रतिभा के लिए ख़ुशी जाहिर की। उन्होंने कहा की लड़कियों को मौक़ा मिले तो वह हर काम कर सकती हैं जो पुरुष करते आये हैं। उन्होंने बताया की मुस्लिम समाज में सदियों से महिलाओं को परदे में रहने की हिदायत दी जाती है। मगर आज भी मुस्लिम समाज में कई महिलाएं हैं जिन्होंने समाज के ढकोसले को छोड़ कर एक मुकाम बनाया है।

सामाजिक कार्यकर्ता और समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता जूही सिंह ने लड़कियों को आगे बढ़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा की सीएम अखिलेश यादव ने प्रदेश में लड़कियों को आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। प्रदेश में महिलाओं को उन्होंने मौक़ा दिया है। यह ख़ुशी की बात है की हमारे बीच ऐसे सीएम हैं जो प्रदेश में महिला शक्ति को बढ़ा रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो