scriptअपना दल परिवार में एक बार फिर पारिवारिक कलह | Apna dal pallavi patel and anupriya patel dispute | Patrika News

अपना दल परिवार में एक बार फिर पारिवारिक कलह

locationलखनऊPublished: May 09, 2022 05:30:24 pm

Submitted by:

Prashant Mishra

यूपी की राजनीति में पल्लवी पटेल काफी चर्चा में हैं। पल्लवी ने उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को सात हजार वोटों से हराया है। पल्लवी अपना दल (कमेरावादी) प्रमुख कृष्णा पटेल की सबसे बड़ी बेटी हैं। पल्लवी पटेल ने बायो-टेक्नोलॉजी में डॉक्टर की डिग्री हासिल की है।

pallavi.jpg
लखनऊ. अपना दल (कमेरावादी) की पल्लवी पटेल के परिवार में कलह एक बार फिर सामने आई है। पल्लवी के पति पंकज पटेल ने अपना दल से इस्तीफा दे दिया है। चर्चाएं है कि सास कृष्णा पटेल से मतभेद के चलते पंकज ने पार्टी से दूरियां बना ली है। परिवार में चल रहा विवाद पहले भी कई दफा सामने आ चुका है। पल्लवी पति पंकज दोनों राजनीति में सक्रिया हैं।
पल्लवी के पति पंकज फूलपुर से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं हालांकि उन्हे हार का सामना करना पड़ा था। 2019 में पल्लवी की पार्टी अपना दल व कांग्रेस के बीच गणबंधन हुआ था। कांग्रेस ने पंकज पटेल को फूलपुर से उम्मीदवार बनाया था। पंकज को लोकसभा चुनाव में 32 हजार से अधिक वोट मिले थें। पंकज तीसरे नंबर पर रहे थे।
पल्लवी ने विधानसभा चनाव में केशव की दी मात

यूपी की राजनीति में पल्लवी पटेल काफी चर्चा में हैं। पल्लवी ने उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को सात हजार वोटों से हराया है। पल्लवी अपना दल (कमेरावादी) प्रमुख कृष्णा पटेल की सबसे बड़ी बेटी हैं। पल्लवी पटेल ने बायो-टेक्नोलॉजी में डॉक्टर की डिग्री हासिल की है।
पिता सोनेलाल पटेल के सहयोगी के रूप में पल्लवी ने 2008 में राजनीति शुरू की थी। पिता सोनेलाल पटेल के निधन के बाद पल्लवी की मां कृष्णा पटेल पार्टी की अध्यक्ष बन गईं। वहीं पार्टी में बहन अनुप्रिया पार्टी की महासचिव की जिम्मेदारी दी गई। हालांकि बाद में अनुप्रिया पार्टी से अलग हो गई ओर वह वर्तमान में अपना दल (सोनेलाल) की प्रमुख हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो