लखनऊ

योगी सरकार ने दिया अब तक का सबसे बड़ा झटका, बढ़ा दिए इन चीजों के दाम

योगी सरकार ने दिया अब तक का सबसे बड़ा झटका, बढ़ा दिए इन चीजों के दाम

लखनऊNov 10, 2018 / 08:50 am

Ruchi Sharma

योगी सरकार ने दिया अब तक का सबसे बड़ा झटका, बढ़ा दिए इन चीजों के दाम

लखनऊ. आम लोगों के लिए अब दाल खाना महंगा पड़ गया है। इसकी लगातार बढ़ती महंगाई ने अब यह केवल खास लोगों के नसीब में होती जा रही है। बाजार में दाल की कीमतों में अचानक तेजी आ गयी है। पहले अरहर की दाल की कीमत बढी लेकिन अब सभी दालें उसकी राह पर है। अरहर, उड़द अौर मसूर दाल दस से पंद्रह रुपए प्रतिकिलो महंगी हुई है। जानकारों का मानना है कि यह महंगाई त्योहारों के सीजन की वजह से आई है।
यहां जानिए दालों के दाम

अरहर की सूरजमुखी दाल में ₹11 प्रति किलो का उछाल आया है। गोमती नगर व्यापारी सागर गुप्ता का कहना है कि फुटकर में 65 रुपए कीमत पर बिक रही अरहर की सूरजमुखी दाल 76 रुपए पुखराज 65-68 उछलकर ₹80 के दाम पर बिक रही है। उड़द की दाल में भी तेजी आई है। उड़द दाल 60-62 रुपए से बढ़कर 70-72 रुपए प्रति किलो और मसूर की दाल ₹50 से बढ़कर 62-65 रुपए प्रति किलो बिक रही है।
गैस सिलेंडर के दामों में भी उछाल

वहीं घरेलू गैस सिलेंडर भी आसमान छू रहा है। इस महीने दूसरी बार रसोई गैस के दामों में इजाफा हो गया है। तेल कंपनियों द्वारा डीलरों के कमीशन किए गए इजाफे के कारण घरेलू गैस सिलेंडर पर 1.69 रुपए और कमर्शियल गैस सिलेंडर पर 3.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इस इजाफे के बाद गैस सब्सिडी घरेलू गैस सिलेंडर 14.2 किलो 979.50 रुपए का हो गया है, वहीं कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़कर 1678.50 रुपए हो गया है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.