scriptराहुल गांधी केस पर भाजपा को क्या बोल गए केजरीवाल? लगाई देश बचाने की गुहार | Arvind Kejrival comment on Rahul Gandhi case | Patrika News
लखनऊ

राहुल गांधी केस पर भाजपा को क्या बोल गए केजरीवाल? लगाई देश बचाने की गुहार

Modi Surname case: राहुल गांधी की ससद सदस्यता रद्द होने पर ये क्या बोल गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल। पढ़ें उनकी पूरी बात

लखनऊMar 24, 2023 / 11:13 pm

Aniket Gupta

kejriwal comment on Rahul gandhi case

भाजपा पर भड़के अरविंद केजरीवाल

राहुल गांधी की संसद की सदस्यता रद्द किए जाने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बयान सामने आया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केजरीवाल ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘जिस तरह से राहुल गांधी को मानहानि केस में फंसाया गया, अधिकतम सजा दी गई और 24 घंटों के अंदर उनकी संसद की सदस्यता रद्द कर दी गई। यह हमारे देश के लिए बहुत चिंता का विषय है। हम न्यायतंत्र का सम्मान करते हैं लेकिन जो जजमेंट आया, हम उसका समर्थन नहीं करते। जिस तरह से राहुल गांधी की सदस्यता बर्खास्त की गई है वह एक कायराना हरकत है।’
इसी को तानाशाही कहते हैं: केजरीवाल
उन्होंने बोला, ‘वह एक डरी हुई सरकार की निशानी है। आजकल जो देश के अंदर चल रहा है वह देश के लिए खतरनाक है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे देश में वह एक ऐसा माहौल बनाना चाहते हैं कि पूरे देश में सिर्फ एक ही पार्टी बचे, वन नेशन वन पार्टी। इसी को तानाशाही कहते हैं। केजरीवाल ने बोला, ‘मैं पूरे देशवासियों से अपील करना चाहता हूँ कि यह देश हम सब का है और हमे इसे बचाने के लिए आगे आना होगा। जिस तरह से जनतंत्र के ऊपर हमला किया जा रहा है वह सही नहीं है।’
https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/1639237734022692865?ref_src=twsrc%5Etfw

Home / Lucknow / राहुल गांधी केस पर भाजपा को क्या बोल गए केजरीवाल? लगाई देश बचाने की गुहार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो