scriptअयोध्या में राममंदिर निर्माण का 35 फीसद कार्य पूरा | Ayodhya Ram temple construction work 35 percent completed | Patrika News

अयोध्या में राममंदिर निर्माण का 35 फीसद कार्य पूरा

locationलखनऊPublished: Jun 18, 2022 05:06:18 pm

Ram Temple Construction Work श्रीराम जन्मभूमि में निर्माणाधीन राम मंदिर का तीसरा चरण चल रहा है। इस चरण में रामलला के गृह को आकार देने का काम हो रहा है। गर्भगृह के साथ-साथ प्लिंथ व रिटेनिंग वाल का भी काम संचालित है। अब तक 35 फीसद काम पूरा हो चुका है।

ram_mandir.jpg
श्रीराम जन्मभूमि में निर्माणाधीन राम मंदिर का तीसरा चरण चल रहा है। इस चरण में रामलला के गृह को आकार देने का काम हो रहा है। गर्भगृह के साथ-साथ प्लिंथ व रिटेनिंग वाल का भी काम संचालित है। अब तक 35 फीसद काम पूरा हो चुका है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने दिसंबर 2023 तक रामलला के गर्भगृह निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है। मंदिर निर्माण के दो चरण पूूरे हो चुके हैं। पहले चरण में राममंदिर की 50 फीट गहरी नींव तैयार हुई। दूसरे चरण में मंदिर की रॉफ्ट का काम पूरा हुआ। नामी तकनीकी एजेंसियों के निर्देशन में बड़ी-बड़ी मशीनों के जरिए मंदिर निर्माण के काम आगे बढ़ाया जा रहा है।
महापीठ निर्माण में 42 शिलाएं बिछाई

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ.अनिल मिश्र ने बताया कि, प्लिंथ का काम सितंबर तक पूरा होगा। 21 फीट ऊंची मंदिर की प्लिंथ में ग्रेनाइट के कुल 17 हजार पत्थर लगने हैं। जिसमें से अब तक सात हजार पत्थर लग चुके हैं। वहीं गर्भगृह में अभी महापीठ का निर्माण हो रहा है। जहां रामलला विराजमान होंगे। उस हिस्से को महापीठ कहा जाता है। महापीठ निर्माण में अब तक 42 शिलाएं बिछाई जा चुकी हैं।
यह भी पढ़ें – अयोध्या में आज होगी राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक, नृपेंद्र मिश्र पहुंचे

महापीठ में विराजमान होंगे चारों भाई

दूसरी तरफ मंदिर को प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित रखने के लिए बन रही सुरक्षा दीवार की नींव का काम पूरा होने के बाद अब पश्चिम दिशा में दीवार खड़ी करने का काम शुरू हो चुका है। ट्रस्ट के सूत्रों ने बताया कि गर्भगृह के महापीठ जहां रामलला चारों भाईयों के साथ विराजमान होंगे। मंदिर के प्रथम तल पर ठीक महापीठ के ऊपर ही रामदरबार की स्थापना की जाएगी। दूसरे तल को अभी खाली छोड़ने का निर्णय लिया गया है।
यह भी पढ़ें – राममंदिर ही नहीं अयोध्या के आसपास का इलाका भी होगा खूबसूरत

गोपुरम तर्ज पर बनेगा मंदिर का मुख्य द्वार

राममंदिर का मुख्य द्वारा गोपुरम की तर्ज पर बनेगा। मुख्य प्रवेश द्वार पूर्व दिशा में होगा। गोपुुुरम दक्षिण शैली के मंदिरों में बनाए जाते हैं। दक्षिण के मंदिरों के प्रवेश द्वार को गोपुरम कहा जाता है। यह पिरामिड के आकार का होता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो