scriptसंतों की मांग राम मंदिर निर्माण से पहले बदले रेलवे स्टेशन का नाम | Ayodhya Sant demands to change Faizabad railway Station Name | Patrika News

संतों की मांग राम मंदिर निर्माण से पहले बदले रेलवे स्टेशन का नाम

locationलखनऊPublished: Feb 24, 2020 02:37:26 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

बदल गया इलाहाबाद रेलवे स्टेशन का नाम, कब बदलेगा फैजाबाद का नाम

Faizabad railway Station

साधु-संतों ने मांग की है कि मंदिर निर्माण से पहले रेलवे स्टेशन सहित अन्य केंद्रीय कार्यालयों से फैजाबाद नाम हट जाना चाहिए

अयोध्या. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनआंकाक्षाओं का सम्मान करते हुए फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या कर दिया था। जिला प्रशासन ने इसके बाद तमाम सरकारी संस्थानों और कार्यालयों में फैजाबाद की जगह अयोध्या का बोर्ड लगा दिया। बस स्टेशन का नाम भी अयोध्या हो गया। बस टिकट भी अयोध्या के नाम पर मिलने लगा लेकिन अभी तक रेल टिकट फैजाबाद के नाम पर ही बन रहा है। यहां के रेलवे स्टेशन का नाम भी अभी तक फैजाबाद ही है। रेलवे स्टेशन ही नहीं डोगरा रेजिमेंट सहित कई अन्य केंद्रीय कार्यालयों के बोर्ड में अभी फैज़ाबाद नाम ही अंकित है। यहां के साधु-संतों ने मांग की है कि मंदिर निर्माण से पहले रेलवे स्टेशन सहित अन्य केंद्रीय कार्यालयों से फैजाबाद नाम हट जाना चाहिए।
हर सरकारी रिकार्ड से हटे फैजाबाद नाम
फैजाबाद की जगह अब सरकारी रिकार्ड में जिले का नाम अयोध्या हो गया है। अयोध्या नाम से मंडल भी घोषित हो गया। लेकिन अभी तक केंद्र सरकार ने अपने रिकार्ड में इस जिले का नाम फैजाबाद ही रखा है। इसकी वजह से फैजाबाद का अस्तित्व अब भी है। संतों ने केंद्र सरकार से मांग की है कि राम मंदिर निर्माण से पूर्व अयोध्या के हर सरकारी रिकार्ड से फैजाबाद नाम हट जाए। इसमें रेलवे स्टेशन प्रमुख है।
भक्तों को न पड़े भटकना
अयोध्या संत समिति के अध्यक्ष महंत कन्हैया दास का कहना है कि मोदी व योगी दोनों की भावना है कि अयोध्या को उसके अनुरूप विकसित किया जाए। लेकिन अभी तक अयोध्या जनपद में कई स्थानों पर इसे फैजाबाद के नाम से ही संबोधित किया जा रहा है। मंदिर निर्माण से पूर्व पूर्ण अयोध्या का दर्जा मिल जाना चाहिए। अभी तक रेलवे स्टेशन का नाम अयोध्या है। इससे श्रद्धालुओं को भटकना पड़ सकता है। इसलिए जल्द से जल्द इसका नाम बदलना चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो