scriptअयोध्या में बनेगी प्रदेश की सबसे बड़ी मॉडल गौशाला | Ayodhya Uttar Pradesh Gaushala Yogi Adityanath | Patrika News

अयोध्या में बनेगी प्रदेश की सबसे बड़ी मॉडल गौशाला

locationलखनऊPublished: Dec 13, 2019 11:02:23 am

Submitted by:

Mahendra Pratap

अयोध्या में उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी गौशाला बनने जा रही है, इसके निर्माण के लिए 8.52 करोड़ रुपए का धन आवंटित किया जाएगा

 Ayodhya Gaushala

अयोध्या में बनेगी प्रदेश की सबसे बड़ी मॉडल गौशाला

अयोध्या . अयोध्या में उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी गौशाला बनने जा रही है इसके निर्माण के लिए 8.52 करोड़ रुपए का धन आवंटित किया जाएगा और शासन ने अयोध्या नगर निगम को जनपद के बेसिंगपुर में 102 बीघा जमीन निशुल्क दे दी है। इसका प्रबंधन अयोध्या नगर निगम को सौंपा गया है। इस आवंटित भूमि पर 1500 गोवंश की क्षमता की गौशाला का निर्माण करेगा।
अयोध्या को विश्व के मानचित्र पर स्थापित किए जाने को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार प्रयासरत हैं। इसी प्रयास को लेकर अयोध्या के विकास का खाका खींचा गया है। अयोध्या में जहां विकास संबंधित एक दर्जन से अधिक परियोजनाएं चल रहे हैं तो वहीं विश्व की सबसे ऊंची भगवान श्रीराम की प्रतिमा लगाने को लेकर भूमि तलाश की जा रही है तो वहीं अब उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी गौशाला भी अयोध्या में सीएम योगी आदित्यनाथ के द्वारा खोले जाने की योजना पर कार्य शुरू हो चुका है। नगर निगम अयोध्या के द्वितीय वर्षगांठ पर आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान अयोध्या नगर निगम महापौर ने अयोध्या की विकास का खाका खींचे जाने की योजनाओं की जानकारी दी।
महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि जहां सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या को लेकर सबसे बड़ा काम किया है और प्रदेश सरकार द्वारा दूसरा सबसे बड़ा काम जो विश्व की सबसे बड़ी भगवान राम की 251 मीटर की प्रतिमा लगाने जा रही है। तो वहीं अब नगर निगम द्वारा उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी मॉडल गौशाला बनाने जा रही हैं, जिसको लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने 8.52 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। इस गौशाला में 1500 गोवंश को आसानी से रख सकेंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा 102 बीघे जमीन शासन द्वारा निशुल्क दी गईं है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो