scriptAyushman card will be available with ration | राशन के साथ मिलेगा आयुष्मान कार्ड, जानें कब से मिलेगा दिवाली का राशन | Patrika News

राशन के साथ मिलेगा आयुष्मान कार्ड, जानें कब से मिलेगा दिवाली का राशन

locationलखनऊPublished: Nov 04, 2023 02:57:20 pm

Submitted by:

Upendra Singh

दीपावली के राशन संग लोगों को आयुष्मान कार्ड भी मिलेंगे। इसके लिए प्रदेश भर में मुहिम चलाई जाएगी। इसका जिम्मा सभी जिलाधिकारियों को दिया गया है।

ration_.jpg
6 नवंबर से दीपावली के राशन का वितरण शुरू होगा। सभी राशनकार्ड धारकों और उनके परिवारीजनों के आयुष्मान कार्ड बनवाने को कहा गया है। प्रदेश में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की पात्र गृहस्थी पात्रता सूची में हाल ही में 61 लाख से अधिक परिवारों को शामिल किया गया है। त्योहार पर घर आने वालों के भी बनाएं कार्ड राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की पात्रता सूची में यूपी के करीब तीन करोड़ 48 लाख लाभार्थी शामिल हैं। अभी तक इनमें से सिर्फ एक करोड़ लोगों के ही आयुष्मान कार्ड बने हैं।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.