scriptसपा के इस बड़े नेता ने दिया इस्तीफा, छोड़ा पद, गठबंधन के बाद दूसरा झटका | Azam Khan And Sangam Lal Resign | Patrika News

सपा के इस बड़े नेता ने दिया इस्तीफा, छोड़ा पद, गठबंधन के बाद दूसरा झटका

locationलखनऊPublished: Jun 04, 2019 01:44:29 pm

Submitted by:

Ruchi Sharma

-प्रतापगढ़ से अपना दल के विधायक संगम लाल गुप्ता ने सांसद चुने जाने के बाद विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है
– उन्होंने बसपा के अशोक त्रिपाठी को हराया

Akhilesh

Akhilesh

लखनऊ. लोकसभा चुनाव २०१९ में भारी मतों से रामपुर से जीत हासिल करने वाले आजम खान और प्रतापगढ़ से अपना दल के विधायक संगम लाल गुप्ता ने सांसद चुने जाने के बाद विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। जानकारी हो कि आजम खान ने सपा उम्मीदवार के रूप में रामपुर संसदीय सीट से फिल्म अभिनेत्री व भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा को हराया था।
यह भी पढ़ें

BIG BREAKING- मायावती के बाद अखिलेश ने किया अपना ऐलान, फैसले के बाद बसपा-सपा को जोरदार झटका-


वहीं संगम लाल गुप्ता को प्रतापगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया था। उन्होंने बसपा के अशोक त्रिपाठी को हराया। दोनों विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को विधानसभा सदस्यता से त्यागपत्र भिजवा दिया है। दोनों ही सदस्य विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष त्यागपत्र लेकर स्वयं उपस्थित नहीं हुए। उनसे पुष्टि करने के बाद इस्तीफे स्वीकार किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें

BIG BREAKING- प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मायावती ने गठबंधन टूटने के कयासों पर किया बड़ा ऐलान, डिपंल यादव को लेकर दिया बड़ा बयान

आगरा उत्तरी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में विजयी रहे भाजपा के पुरुषोत्तम खंडेलवाल को विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने सोमवार को अपने कार्यालय कक्ष में शपथ दिलाई। आगरा उत्तरी से विधायक जगन प्रसाद गर्ग के निधन के बाद वहां उपचुनाव कराया गया था। विधानसभा अध्यक्ष ने खंडेलवाल को संविधान व विधानसभा कार्य संचालन नियमावली की पुस्तकें भेंट कीं। इस मौके पर मंत्री आशुतोष टंडन, डॉ. एसपी सिंह बघेल और प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे खास तौर पर उपस्थित रहे।
Azam Khan
नौ बार चुने गए आजम सिंह विधायक

आजम खान रामपुर विधानसभा से नौ बार विधायक रह चुके है। इस बार विधायक रहते हुए उन्होंने लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अभिनेत्री जया प्रदा के सामन चुनाव लड़ा। इसमें आजम खान ने जया प्रदा को हराकर करीब एक लाख से भी ज्यादा वोटों से अपनी जीत दर्ज की। जया प्रदा को रामपुर लोकसभा सीट से हराकर आजम खान पहली बार सांसद चुने गये। इस चुनाव में जया प्रदा को 448630 वोट मिले थे। जबकि गठबंधन के साथ चुनाव मैदान में उतरे आजम खान को 559018 वोट मिलें थे। अब उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो